CrimeIndia

​दिल्ली के लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट… गनपॉइंट पर कर्मचारियों को बंधक बनाया, फिर कैश से बैग भरकर फरार

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में दीपावली के त्योहारी सीजन के दौरान, जब बाजारों में करोड़ों रुपये का कारोबार हो रहा है, बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. पुरानी दिल्ली के अतिव्यस्त लाहौरी गेट इलाके में हथियारों से लैस चार नकाबपोश/बेखौफ बदमाशों ने एक व्यापारी के कार्यालय में धावा बोलकर 2 करोड़ 30 लाख रुपये की डकैती डाल दी. व्यापारी के कर्मचारियों को गनपॉइंट पर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नकदी से भरा बैग लेकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पहले से खड़ी कार में सवार होकर आसानी से फरार हो गए.

​दिल्ली के लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट… गनपॉइंट पर कर्मचारियों को बंधक बनाया, फिर कैश से बैग भरकर फरार

पुलिस की कई टीमें अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे चार हथियारबंद बदमाश लाहौरी गेट थाना क्षेत्र के चर्च मिशन पुलिस चौकी के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में घुसे. यह दफ्तर विष्णु कांति नामक व्यापारी का है, जहां रोजाना बड़े पैमाने पर नकदी का लेनदेन होता है.

संकरी गलियों में स्थित इस इमारत की तीसरी मंजिल पर पहुंचकर बदमाशों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को पिस्टल व हथियारों के बल पर डरायाधमकाया और उन्हें एक जगह बंधक बना दिया. इसके बाद ऑफिस में रखे करीब 2.30 करोड़ रुपये बैग में भरकर आराम से निकल गए.

चांदनी चौक से होते हुए पहुंचे रेलवे स्टेशन

वारदात के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने जब इलाके की घेराबंदी की और CCTV फुटेज खंगाले तो बदमाशों का पूरा एस्केप रूट बेनकाब हुआ. सीसीटीवी कैमरों में साफ नजर आया कि बदमाशों ने अपने चेहरे भी नहीं ढके थे और वे बेहद बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दे रहे थे. लूटपाट के बाद चारों बदमाश चांदनी चौक की तंग गलियों से होते हुए पैदल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे. वहां स्टेशन के सामने पहले से खड़ी एक संदिग्ध कार में बैठकर तेजी से फरार हो गए.

गार्ड बोला टाइमिंग और एड्रेस की पूरी जानकारी थी

पुलिस और स्थानीय दुकानदारों को आशंका है कि इस बड़ी डकैती के पीछे किसी नजदीकी या इनसाइडर का हाथ हो सकता है. जिस दफ्तर में लूट हुई, वह ऐसी सकरी और संकरी जगह की तीसरी मंजिल पर स्थित है, जहां बिना किसी पूर्व जानकारी के पहुंचना बेहद मुश्किल है. बदमाशों को दफ्तर का सटीक पता, पैसों की मौजूदगी और वहां काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या के बारे में पहले से पूरी जानकारी थी.

दफ्तर के नीचे तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया कि उसकी ड्यूटी सुबह 11:00 बजे से शुरू होती है, जबकि बदमाशों ने ठीक 10:00 बजे वारदात को अंजाम दिया. इससे स्पष्ट है कि रेकी करके गार्ड के आने से पहले का समय चुना गया था.

व्यापारियों में दहशत, पुलिस के पास चेहरे पर आरोपी पकड़ से बाहर

दीपावली से ठीक पहले पुरानी दिल्ली के थोक बाजार में हुई इस इतनी बड़ी लूट के बाद व्यापारिक संगठनों और स्थानीय दुकानदारों में भारी दहशत और आक्रोश व्याप्त है. पुलिस ने मामला दर्ज कर स्पेशल स्टाफ और क्राइम ब्रांच की कई टीमों को आरोपियों के पीछे लगाया है. यद्यपि सीसीटीवी में बदमाशों के स्पष्ट चेहरे कैद हो चुके हैं, फिर भी खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply