IndiaTrendingUttar Pradesh

जिंदगी से हारे, मौत को लगाया गले… ग्रेटर नोएडा में 8वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान; सुसाइड नोट में लिखा दर्द

Greater Noida Suicide: ग्रेटर नोएडा में हाईराइज सोसाइटियों की चमकदमक के बीच खुदकुशी के बढ़ते मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जिंदगी से हारे, मौत को लगाया गले… ग्रेटर नोएडा में 8वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान; सुसाइड नोट में लिखा दर्द
जिंदगी से हारे, मौत को लगाया गले… ग्रेटर नोएडा में 8वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान; सुसाइड नोट में लिखा दर्द

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के 130 मीटर रोड स्थित यूनिटेक कैस्केड सोसाइटी में रहने वाले विशाल पांडे ने रविवार शाम अपने फ्लैट की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह आठवीं मंजिल पर रहते थे. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा जिंदगी से परेशान था

सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. शुरुआती जांच के अनुसार, नोट में उन्होंने अपने जीवन से निराश होने और बचाने की कोशिश न करने जैसी बातें लिखी थीं.

उनका कहना है कि व्यक्ति पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और सामाजिक गतिविधियों से भी दूरी बना ली थी. उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक की जांच में किसी पर आरोप लगाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है.

3 साल में 40 से ज्यादा मौतें

गौतम बुद्ध नगर जिले की हाईराइज सोसाइटियों में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 3 वर्षों में 40 से ज्यादा लोगों ने बहुमंजिला इमारतों से कूदकर अपनी जान दे दी है.

इन घटनाओं ने परिवारों के साथसाथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को अकेला छोड़ने के बजाय उनसे बातचीत करना और समय रहते मदद उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply