टीम इंडिया और उसके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हो गए हैं और उन्हें BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्पोर्ट्स साइंस टीम ने आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में खेलने के लिए मंजूरी दे दी है। चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ मुकाबलों से बाहर रहने के बाद हार्दिक पंड्या ने फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की और अब वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौती के लिए तैयार हैं।

32 साल के हार्दिक पंड्या की में पीठ में ऐंठन के कारण के लिए कई मैच नहीं खेल पाए थे। वह दो जून 2026 से बेंगलुरु में CoE में हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्र के हवाले से लिखा, CoE में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले पांच दिनों में उन्होंने कई मैच सिमुलेशन किए और 10 ओवर गेंदबाजी भी की।
सूत्र ने बताया, हार्दिक पंड्या को कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक CoE में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच ने अलगअलग पैमानों पर उनके फिटनेस डेटा को मंजूरी दे दी है। सोमवार आठ जून 2026 को के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास हार्दिक पंड्या की फिटनेस के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें लगता है कि यह ऑलराउंडर ठीक है।
हार्दिक पंड्या भारत के व्हाइटबॉल सेटअप का एक अहम हिस्सा हैं, क्योंकि वह अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में जोरदार हिटिंग से टीम को संतुलन देते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि हार्दिक पंड्या ट्रेनिंग सेशन में 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं। इसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं।
हालांकि, यह साफ नहीं है कि लाइट्स में ट्रेनिंग सेशन के लिए चंडीगढ़ में टीम के साथ जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला में मिलेंगे, जैसा कि मूल योजना थी। इस बीच, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी हैमस्ट्रिंग की तकलीफ की जांच के लिए CoE में हैं। इसके कारण रोहित शर्मा हाल ही में हुए IPL में मुंबई इंडियंस के लिए कई मैच नहीं खेल पाए थे।
अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंड प्रदर्शन: 3 विकेट झटके, 194 के स्ट्राइक रेट से ठोके 66 रन, अंधेरी जीता
अर्जुन तेंदुलकर के बल्ले और गेंद दोनों से कमाल के प्रदर्शन से आर्क्स अंधेरी ने टी20 मुंबई लीग 2026 में बांद्रा ब्लास्टर्स को 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।



