IndiaTrending

आगरा में नहीं थम रहा ‘लव जिहाद’; परिजनों ने पहचान छिपाकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Police Investigation In Agra Suicide Case: ताजनगरी में एक बार फिर रिश्ते के नाम पर पहचान छिपाने का आरोप सामने आया है… शमसाबाद में युवती की मौत के बाद परिवार ने पूरे मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं—कहा जा रहा है कि पहले पहचान छिपाकर दोस्ती हुई, फिर प्रेम संबंध और उसके बाद फोटोवीडियो वायरल करने की कथित धमकी… आखिर ऐसा क्या हुआ कि युवती ने कीटनाशक खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली?”

आगरा में नहीं थम रहा ‘लव जिहाद’; परिजनों ने पहचान छिपाकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
आगरा में नहीं थम रहा ‘लव जिहाद’; परिजनों ने पहचान छिपाकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

पहचान छिपाकर खुद को राहुल बताते हुए युवती से दोस्ती का आरोप

ताजनगरी में एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ‘लव जिहाद’ के आरोपों को लेकर बहस छेड़ दी है। शमसाबाद कस्बे में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को राहुल बताते हुए युवती से दोस्ती की, उसे प्रेम संबंध में फंसाया और जब युवती को उसकी वास्तविक पहचान का पता चला तो उसने संपर्क तोड़ने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और उसके फोटोवीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

तनाव के कारण युवती ने खाया कीटनाशक दवा

परिजनों के मुताबिक, कथित धमकियों और बदनामी के डर से युवती मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गई। इसी तनाव के बीच उसने का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले में शमसाबाद पुलिस ने फैजान के खिलाफ कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब दोनों के बीच हुई बातचीत, मोबाइल फोन, कथित फोटोवीडियो, धमकी से जुड़े साक्ष्यों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती पर किस तरह का दबाव बनाया गया था और उसकी मौत के पीछे घटनाक्रम की वास्तविक भूमिका क्या रही।

फिलहाल शमसाबाद की इस घटना ने एक बार फिर आगरा में पहचान छिपाकर संबंध बनाने और कथित दबाव व धमकी के मामलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply