IndiaUttar Pradesh

​जिम ट्रेनर से हुआ प्यार, बाधा बना पति तो रच डाली हत्या की साजिश; ऐसे बची जान

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पतिपत्नी के पवित्र रिश्ते को तारतार कर देने का मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. योजना के तहत पत्नी के प्रेमी ने उसके पति पर चाकू से वार भी किया, लेकिन इस हमले में उसकी जान बच गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है.

​जिम ट्रेनर से हुआ प्यार, बाधा बना पति तो रच डाली हत्या की साजिश; ऐसे बची जान

मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में वसुंधरा सेक्टर1 का है. पुलिस के मुताबिक मूलरूप से झांसी निवासी शशांक कंथोरिया केंद्र सरकार के एक प्रतिष्ठान में नौकरी करते हैं. उनकी पत्नी प्रिया शर्मा भी केंद्र सरकार के ही एक प्रतिष्ठान में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है. पुलिस के मुताबिक हमले के बाद शशांक ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूरा मामला शीशे की तरह साफ हो गया.

अवैध संबंध में कत्ल की साजिश

पुलिस ने शक के आधार पर शशांक की पत्नी प्रिया से पूछताछ की. इस दौरान उसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने उसके सामने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य डिजीटल सबूत रखे तो वह टूट गई. इसके बाद उसने जो खुलासा किया, वह हैरान कर देने वाला है. प्रिया ने बताया कि वह जिम जाती है. इसी दौरान जिम संचालक प्रभात से उसे प्यार हो गया और दोनों साथ रहना चाहते हैं.

पति पर कराया हमला

प्रिया के मुताबिक उसके प्यार में पति बाधा बन रहा था. ऐसे में उसने प्रभात के साथ मिलकर पति शशांक की हत्या की साजिश रच डाली. योजना के तहत प्रिया किसी बहाने से घर से निकली. इसके ठीक दो मिनट बाद प्रभात मास्क लगाकर उसके घर में घुसा और शशांक पर चाकू से हमला किया. शशांक ने इस वार को बचा लिया, यह देखकर प्रभात हड़बड़ी में वहां से भाग गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply