चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श की तूफानी 90 रन की पारी और आकाश सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 7 विकेट से हरा दिया। ये लखनऊ की इस सीजन में 12 मैचों में चौथी जीत रही जबकि सीएसके को लगातार 3 जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं इस हार के बाद सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को भी जोरदार झटका लगा है। इस मैच में मिचेल मार्श को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में हुआ। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीएसके ने पहली पारी में कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बाए और लखनऊ को जीत के लिए 188 रन का टारगेट दिया। लखनऊ ने दूसरी पारी में 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया। लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंदों पर 24 रन की जरूरत थी और फिर पूरन ने 17वें ओवर की पहली 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिला दी।
Indian Premier League, 2026
Lucknow Super Giants
188/3
Chennai Super Kings
187/5
Match Ended
Lucknow Super Giants beat Chennai Super Kings by 7 wickets
मिचेल मार्श ने लगाया अर्धशतक
लखनऊ के ओपनर मिचेल मार्श ने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 90 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिश ने सीएसके के खिलाफ 36 रन की पारी खेली जबकि अब्दुल समद 7 रन के स्कोर पर आउट हुए। निकोलस पूरन 32 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि मुकुल चौधरी ने 13 रन की नाबाद पारी खेली। इस मैच में सीएसके की गेंदबाजी काफी खराब रही और अंशुल कंबोज काफी महंगे साबित हुए जिन्होंने 2.4 ओवर में 63 रन लुटाए। हालांकि मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन को एकएक सफलता मिली।
कार्तिक शर्मा ने लगाया अर्धशतक
सीएसके के ओपनर संजू सैमसन ने 20 रन बनाए जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने13 रन की पारी खेली। पिछले मैच में 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले उर्विल पटेल ने सिर्फ 6 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 35 गेंदों पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 71 रन की शानदार पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस 25 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने बेहतरीन बैटिंग की और 32 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि प्रशांतवीर 13 रन पर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए आकाश सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि शमी और शाहबाज अहमद को एकएक सफलता मिली।
सीएसके ने किए 2 बदलाव
इस मैच के लिए सीएसके ने दो बदलाव किए जबकि लखनऊ ने अंतिम ग्यारह में तीन बदलाव किए। सीएसके के लिए स्पेंसर जॉनसन ने डेब्यू किया जबकि अकील होसेन की जगह गुरजपनीत सिंह को मौका दिया गया।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
संजू सैमसन , ऋतुराज गायकवाड़ , उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर गुरजपनीत सिंह, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत , मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी।



