DharamIndia

Jyeshtha Purnima पर चमकेगी इन 4 Zodiac Signs की किस्मत, Career में तरक्की संग होगी धन की वर्षा

Jyeshtha Purnima पर चमकेगी इन 4 Zodiac Signs की किस्मत, Career में तरक्की संग होगी धन की वर्षा
हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून, सोमवार को मनाई जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 29 जून को प्रातः 3.06 बजे से होगी और इसका समापन 30 जून को सुबह 5.26 बजे होगा। 
इस खास दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है, जबकि रात्रि के समय चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जाता है। 
ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, इस साल पड़ने वाली ज्येष्ठ पूर्णिमा कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से इन जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही धन लाभ, नए निवेश के अवसर और भूमिभवन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
इन 4 राशियों के लिए शुभ संयोग
सिंह राशि
इस दिन सिंह राशि के जातकों के लिए करियर के मामले में पॉजिटिव परिणाम मिलने वाले हैं। वर्कप्लेस पर अन्य लोगों का सहयोग मिल सकता है। माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूती होगी। अगर आपने पहले कभी निवेश किया है, तो आपको फायदा मिल सकता है। नए निवेश पर विचार करने और व्यापार की योजना बनाने के लिए यह समय काफी अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में संतुलन और सुख बना रहता है।
वृश्चिक राशि
इस दिन वृश्चिक राशि के जातकों को पुराने विवादों या कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। बिजनेस में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और कोई नया प्रोजेक्ट या लाभदायक सौदा हाथ लग सकता है। सफलता के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी बात स्पष्ट रुप से रखें। अगर आप नई शुरआत करना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए इस दिन नए विचार और योजनाओं से भरा होता है। आपकी सोच में तेजी आएगी, जिससे करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल जाएंगे। वर्कप्लेस पर आपको प्रयासों की सराहना होगी और आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं।  पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सुखशांति रहेगी। दिन भी अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि
इस दिन कुंभ राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। अपने संपर्कों और नेटवर्क का सही इस्तेमाल करने का लाभ प्राप्त होगा। यदि मेहनत और सही दिशा में प्रयास करेंगे, तो सफलता जल्दी मिलेगी। स्टूडेंट्स को एकाग्रता बनाए रखने के लिए समय उनके पक्ष में है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply