India

Alpha Star Alia Bhatt Fashion: हल्की-फुल्की साड़ियों में आलिया लगती हैं लाजवाब, देखें उनके ये लुक्स

आलिया भट्ट ने कुछ महीने पहले ये फोटो शेयर की है, जिसमें वो टिश्यू सिल्क फैब्रिक की साड़ी में नजर आ रही हैं. सीफोम ग्रीन कलर की इस शीर साड़ी में रेशम एम्ब्रॉयडरी से फ्लोरल एप्लिक डिटेलिंग की गई है जो साड़ी में थ्रीडायमेंशनल अपील एड करते हैं. उन्होंने वी नेकलाइन वाला कट्स्लीव मैचिंग सिल्कसाटन का प्लेन ब्लाउज पेयर किया है. इससे लुक को सोफेस्टिकेटेड टच मिला है.

Alpha Star Alia Bhatt Fashion: हल्की-फुल्की साड़ियों में आलिया लगती हैं लाजवाब, देखें उनके ये लुक्स

आलिया भट्ट का ये लुक क्लासिक फिल्म ‘सिलसिला’ में रेखा के लुक से इंस्पायर है. उन्होंने उमराव जान की रीरिलीज स्क्रीनिंग के इवेंट पर ये साड़ी स्टाइल रीक्रिएट किया था. ब्लश पिंक कलर की शिफॉन साड़ी में आलिया भट्ट गॉर्जियस लग रही हैं. राउंड नेक वाला प्लीटेड डिटेलिंग का मैचिंग ब्लाउज उनके लुक को और भी एस्थेटिक बना रहा है.

आलिया भट्ट का ये लुक क्लासी और स्टनिंग है. उन्होंने अजरक ब्लॉकप्रिंट साड़ी जॉय अवॉर्ड्स के मौके पर कैरी की थी. मैरून, ब्लू और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन वाली इस साड़ी में हल्कीफुल्की एंब्रॉयडरी डिटेलिंग की गई है. ये साड़ी बहुत हैवी नहीं है, लेकिन रिच लुक दे रही है. एक्ट्रेस ने मेकअप, हेयर और जूलरी तक… अपने ओवरऑल लुक को भी काफी सोबर और बैलेंस रखा है.

आलिया भट्ट का ये लुक भी सोफेस्टिकेटेड और एस्थेटिक है. ब्लैक कलर की वेलवेट साड़ी में बहुत ज्यादा डिटेलिंग नहीं की गई है. हेमलाइन को गोल्डन रखा गया है और पल्लू के कॉर्नर पर दो खूबसूरत गोल्डन बूटे बनाए गए हैं जो थ्रीडी टच देते हैं. आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए साथ में पर्ल जूलरी कैरी की है जो उनके लुक को रॉयल बना रही है.

आलिया भट्ट ने वाइट कलर की लाइट वेट फैब्रिक की साड़ी कैरी की है, जिसमें ब्लॉक पैटर्न में फ्लोरल प्रिंट किया गया है. पर्ल चोकर नेकलेस, और मिनिमलिस्टिक मोनोक्रोमेटिक मेकअप, सॉफ्ट वेवी हेयर उनके लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं. आलिया का ये लुक डे इवेंट के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है.

आलिया भट्ट की ये साड़ी भी लाइट वेट है. उन्होंने यलो कलर की शीर फैब्रिक की साड़ी कैरी की है, जिसमें लीफमोटिफ, फ्लोरल, बर्ड तक नेचर से इंस्पायर पैटर्न बनाए गए हैं. साड़ी पर जरी के साथ ही पैच वर्क भी किया गया है. उन्होंने अपने लुक को स्लीक हेयर स्टाइल, चोकर नेकपीस और स्टड के साथ कंप्लीट किया है. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply