DharamIndiaTrending

Pani Wale Lucky Paudhe: बिना मिट्टी के उगने वाले ये 5 पौधे हैं कुबेर का वरदान, घर में चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा!

Pani Wale Lucky Paudhe: घर को हराभरा रखना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन मिट्टी वाले पौधों की खास देखभाल के कारण कई लोग इन्हें घर में रखने से बचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में 5 ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है जिन्हें उगाने के लिए न तो मिट्टी की जरूरत होती है और ना ही सूर्य की अधिक रोशनी की। ये पौधे बड़ी ही आसानी से पानी में उग जाते हैं। ये दिखने में तो खूबसूरत लगते ही हैं साथ ही घर के सदस्यों की किस्मत भी चमका देते हैं। चलिए जानते हैं इन लकी पौधों के बारे में यहां।

Pani Wale Lucky Paudhe: बिना मिट्टी के उगने वाले ये 5 पौधे हैं कुबेर का वरदान, घर में चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा!
Pani Wale Lucky Paudhe: बिना मिट्टी के उगने वाले ये 5 पौधे हैं कुबेर का वरदान, घर में चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा!

1. लकी बैम्बू

लकी बैम्बू को सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे आप कांच के जार में केवल पानी और थोड़े कंकड़ डालकर बड़ी ही आसानी से उगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार ये पौधा घर में खुशहाली और आर्थिक उन्नति लाने का काम करता है।

2. मनी प्लांट

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो ज्यादातर घरों में देखने को मिलता है। ये पौधा धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे पानी की बोतल में आसानी से उगाया जा सकता है। कहते हैं इस पौधे को घर में लगाने से धनधान्य की कभी कमी नहीं होती।

3. पीस लिली

सफेद फूलों वाला यह लकी पौधा मानसिक शांति प्रदान करता है। इसे पानी में आसानी से उगाया जा सकता है। इस पौधे के घर में होने से सुखशांति और खुशहाली बनी रहती है।

4. स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट भी पानी में आसानी से उगाया जा सकता है। ये पौधा घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाल देता है और सुखसमृद्धि लाता है।

5. स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट वैसे तो मिट्टी में लगाया जाता है, लेकिन इसकी कटिंग्स को आप कांच के एक जार में पानी डालकर आसानी से जीवित रख सकते हैं। यह पौधा सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।

इन पौधों को लगाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • सप्ताह में कम से कम एक बार इन पौधों का पानी जरूर बदलें, जिससे इनका विकास अच्छे से हो सके।
  • इसके साथ ही इन पौधों को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। 
  • कोशिश करें कि इन पौधों को कांच के पात्र में ही रखें जिससे इनकी जड़े साफ दिखाई दे सकें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply