इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 12 लीग मैच बाकी है, लेकिन अबतक किसी टीम की प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं हुई है। हालांकि, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 1616 अंक हो गए हैं। दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय है। दोनों टीमें 20 अंक तक पहुंच सकती हैं। बाकी कोई भी टीम 18 अंक से ऊपर नहीं पहुंच पाएगी।

गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना सबसे ज्यादा है। वह 96.6 प्रतिशत प्लेऑफ में पहुंच सकती है। आरसीबी के टॉप4 में पहुंचने की संभावना 94.5 प्रतिशत है। की भी स्थिति मजबूत है। उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 67.4 प्रतिशत है। वह 18 अंक तक पहुंच सकती है।
राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच लड़ाई
लड़ाई राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच है। राजस्थान प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 47.1 प्रतिशत है। वह भी 18 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए उसे तीनों मैच जीतने होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 47 प्रतिशत है। पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 42.7 प्रतिशत है। कोलकाता नाइट राइजर्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 2.6 प्रतिशत है। दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 2.2 प्रतिशत है। रोचक बात यह है कि प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना हर मैच के बाद बदलेगी। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद को आपस में भिड़ना है।
| # | टीम | शीर्ष 4% | स्थिति |
|---|---|---|---|
| 1 | GT | 96.6% | प्रबल |
| 2 | RCB | 94.5% | प्रबल |
| 3 | SRH | 67.4% | प्रबल |
| 4 | RR | 47.1% | मध्यम |
| 5 | CSK | 47.0% | मध्यम |
| 6 | PBKS | 42.7% | मध्यम |
| 7 | KKR | 2.6% | कमज़ोर |
| 8 | DC | 2.2% | कमज़ोर |
पंजाब बनाम मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, RCB नंबर 1; टॉप5 बैटरबॉलर
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को बड़ा झटका दिया और आईपीएल 2026 के 58वें मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई को 2 अंक मिले जबकि पंजाब को 2 अंक का नुकसान हुआ। आरेंज कैप अब भी क्लासेन के सिर पर है जबकि पर्पल कैच भुवी के नाम है।



