सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है. एमसीएक्स पर गोल्ड सुबह 11 बजे करीब 25,00 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 12 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता हुआ था. एमसीएक्स पर सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर चांदी के भाव 13667 रुपये प्रति किलो कम होकर 277435 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए और 5 जून को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के भाव 2858 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 159120 रुपये पर आ गए, लेकिन सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी रहा और करीब 11 बजकर 20 मिनट पर सोना 3000 रुपये से ज्यादा टूट गया और चांदी के दाम 17 हजार रुपये से ज्यादा कम हो गए.

जब सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया तब गोल्ड सिल्वर ने अलग तरीके से रियेक्ट किया था. मतलब की गोल्ड और सिल्वर के दाम में तेजी देखने को मिली थी. 13 मई को करोबार के समय गोल्ड के भाव करीब में एक दिन में करीबकरीब 11 हजार रुपये की तेजी आई थी. सिल्वर के भाव भी बढ़कर 3 लाख को पार कर गए था. मगर 14 तारीख को सिल्वर और सोने के दाम ऊपर नीचे होते रहे. मगर आज यानी 15 मई को उनके तेज गिरावट देखी गई. सोना और चांदी दोनों भयंकर टूट गए.
Gold Silver
यह खबर अभीअभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .



