BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

महेश मांजरेकर की ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर आउट; अनोखी दुल्हन की डेडलाइन ने मचाया धमाल

मुंबई : अभिनेता महेश मांजरेकर आगामी पारिवारिक कॉमेडीड्रामा फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ रिलीज होने के लिए तैयार है। गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो हंसीमजाक, उथलपुथल, रोमांस और फैमिली ड्रामा से भरपूर है।

महेश मांजरेकर की ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर आउट; अनोखी दुल्हन की डेडलाइन ने मचाया धमाल

फिल्म की कहानी एक अनोखी दुल्हन के इर्दगिर्द घूमती है जिसके पास शादी के लिए एक समयसीमा है। कहानी में कई संभावित दूल्हे आते हैं, जिससे ‘म्यूजिकल चेयर्स’ जैसा मजेदार खेल शुरू हो जाता है। फिल्म में खुशाली कुमार, पीयूष मिश्रा, ओंकार कपूर, आगु स्टेनली चिएडोज़ी और बी.सी. आंटी भी हैं।

अभिनेता महेश मांजरेकर ने फिल्म को चुनने के पीछे की खास वजह के बारे में बताया कि वह फिल्म की सादगी और उसकी सच्ची कहानी से काफी प्रभावित हुए। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह पर्दे पर एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो दिल से अपने परिवार की भलाई और खुशी चाहता है।

उन्होंने बताया, “इस फिल्म की सादगी ने मुझे अपनी ओर आकर्षित कर लिया। यह एक ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजग करने की कोशिश नहीं करती है, जो इसे देखेगा वो स्वाभाविक रूप से इस मजेदार और थोड़ी अजीबसी स्थिति में मुस्कराते हुए पाए जाते हैं। मेरा किरदार ऐसा है जो सच में अपने परिवार का भला चाहता है, और यही भावनात्मक पहलू इसके ह्यूमर को और भी मजेदार बनाता है। ट्रेलर उस मजाकमस्ती की एक झलक है जो हमने इसमें दिखाई है और मुझे यकीन है कि हर पीढ़ी के दर्शक इस कहानी से जुड़ पाएंगे।”

खुशाली कुमार ने कहा, “यह उन सबसे मजेदार किरदारों में से एक है जिन्हें निभाने का मुझे मौका मिला है। वह कॉन्फिडेंट और अनप्रेडिक्टेबल है और सबको हमेशा सतर्क रखती है। ट्रेलर फिल्म की एनर्जी और मजाकमस्ती को बहुत अच्छे से दिखाता है, और मैं दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर इस पूरी यात्रा का अनुभव करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशआदित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई, को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply