TrendingUttar Pradesh

​सीतापुर में गणेश महोत्सव के बीच बड़ा हादसा, बारिश से ढहा धर्मशाला का रेलिंग-छज्जा; महिला की मौत, 9 घायल

​सीतापुर में गणेश महोत्सव के बीच बड़ा हादसा, बारिश से ढहा धर्मशाला का रेलिंग-छज्जा; महिला की मौत, 9 घायल

सीतापुर, अमृत विचार। सीतापुर में गणेश महोत्सव के दौरान तेज बारिश काल बनकर आई, शहर के मोहल्ला आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में रेलिंग/ छज्जा ढह गया। मलबे की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। अन्य जख्मी आठ अन्य लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने पर कारागार राज्य मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य मौके पर पहुंचे। नगर स्थित मोहल्ला आर्यनगर में पंजाबी धर्मशाला में दोपहर लगभग 12:30 बजे गणेश पूजन का कार्यक्रम आयोजित था। पाण्डाल में शहर के कई परिवार मौजूद थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी।

बताते हैं कि तेज बारिश के कारण धर्मशाला के आंगन में लगाए गए तिरपाल में पानी भर गया। पानी के भार से ऊपरी मंजिल पर लगी रेलिंग/छज्जा अचानक तिरपाल के साथ टूटकर नीचे गिर गई। हादसे के बाद परिसर में अफरातफरी मच गई। 

आनन फानन में सभी घायल 10 लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां मोहल्ला आर्यनगर निवासी उमा कपूर पत्नी शम्मी कपूर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। निधि पत्नी जितेंद्र, कनिका गुप्ता, आदर्श गुप्ता, बिन्नी कोहली पत्नी तरुण कोहली, अदिति वाजपेई, बबलू वाजपेई, नीति मल्होत्रा पत्नी दिलीप कुमार मल्होत्रा सहित अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, डीएम की उपस्थिति में घायल एक महिला को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया। उधर, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के साथ जिला पहुंचे और सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया है कि एक महिला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य की हालत में सुधार है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply