IndiaTrending

1 कटोरी बचे हुए चावल में दही और सूजी डालकर बनाएं हेल्दी नाश्ता, बच्चों के टिफिन के लिए भी है परफेक्ट | Leftover Rice Breakfast

आज नाश्ते में क्या बनाऊं? यही सवाल अक्सर सुबह लोगों के परेशान करता है। सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि क्या ऐसा बनाया जाए जो हेल्दी भी हो, जल्दी तैयार भी हो और घर में मौजूद चीजों से बन जाए। अगर आपके पास बचे हुए चावल रखे हैं और वो खऱाब नहीं हुए हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय एक टेस्टी और पौष्टिक नाश्ते में बदल सकते हैं।

1 कटोरी बचे हुए चावल में दही और सूजी डालकर बनाएं हेल्दी नाश्ता, बच्चों के टिफिन के लिए भी है परफेक्ट | Leftover Rice Breakfast
1 कटोरी बचे हुए चावल में दही और सूजी डालकर बनाएं हेल्दी नाश्ता, बच्चों के टिफिन के लिए भी है परफेक्ट | Leftover Rice Breakfast

चावल, सूजी और दही से बनने वाली ये सॉफ्ट और हल्की टिक्की न सिर्फ पेट भरने वाली है, बल्कि इसमें सब्जियां मिलाकर इसे और ज्यादा न्यूट्रिशियस बनाया जा सकता है। खास बात ये है कि इसे कम तेल में स्टीम करके तैयार किया जाता है, जिससे यह हेल्थ के लिए भी बेहतर ऑप्शन बन जाता है। अगर आप रोजरोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो ये आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। इस रेसिपी को बजट की रसोई यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।

जरूरी सामान

1 कटोरी चावल
½ कटोरी सूजी
2 चम्मच फ्रेश दही
कटा हुआ हरा धनिया
कद्दूकस किया हुआ गाजर
बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटी बीन्स
उबला/कद्दूकस आलू
चिली फ्लेक्स
नमक स्वाद अनुसार

तड़के के लिए जरूरी चीजें

12 चम्मच तेल
सफेद तिल
जीरा
राई
करी पत्ता

किसी बर्तन में 1 कटोरी चावल लें। उसमें 2 चम्मच दही फ्रेश दही और आधा कटोरी सूजी मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसमें पानी बिल्कुल भी एड नहीं करना है। दही से सूजी फूल जाएगी। सभी चीजों को मिलाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इसे मिक्सचर ग्राइंड में डालकर चला सकते हैं। आप हाथ से इन्हें अच्छी तरह से गूंथ लेना हैं जैसे आटा लगाते हैं। इसमें कटा हरा धनिया डालेंगे। कद्दूकस किया हुआ गाजर डालेंगे।

हरी मिर्च डाल सकते हैं। बीन्स, आलू जो आपको पसंद हैं वो इसमें मिला सकते हैं। आप चिली फिलेक्स भी एड कर सकते हैं। तैयार मिश्रण से आप अपनी पसंद मुताबिक टिक्की की शेप में इन्हें तैयार कर लें। इसे नाश्ते में सर्व कर सकते हैं। साथ ही टिफिन में भी पैक कर सकते हैं। दूध ढकने वाली प्लेट को तेल से ग्रीस कर लें। उसके ऊपर टिक्की रख लें। वहीं कड़ाही में पानी डालकर उसे गर्म कर लें। उसे स्टीम होने दें।

स्टैंड या कटोरी रखकर उसके ऊपर प्लेट रख दें। ढक्कन लगाकर उसे 10 मिनट तक पकने दें। इसे ढककर छोड़ दें और गैस बंद कर दें। इसके लिए तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में तेल डालकर सफेद तील, जीरा, राई डालें। इसके बाद करी पत्ती डाल दें। इसके बाद टिक्की को इनमें डालकर फ्राई कर लें। आप चाहें तो इसमें मैगी मसाला या पेरीपेरी मसाला एड कर सकते हैं। ऊपर से धनिया पत्ती काटकर डाल दें। इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply