मेट गाला फैशन की दुनिया का सबसे बड़े इवेंट में से एक हैं. जहां दुनियाभर के सेलिब्रिटी अपने फैशन का जलवा बिखरने रेड कार्पेट पर उतरते हैं. ये इसे ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बेनिफिट’ कहा जाता है. जो हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के लिए आयोजित किया जाता है. इस इवेंट का सारा पैसा चैरिटी में दिया जाता है. हर साल मई के पहले सोमवार को इवेंट होस्ट किया जाता है. वैसे मेट गाला का सिर्फ फैशन ही नहीं बल्कि फूड मैन्यू भी सबसे अलग होता है. मेट गाला के कॉस्ट्यूम के लिए जैसे एक थीम तैयार की जाती है. उसी तरह इसका मैन्यू भी खास थीम पर बनाया जाता है.

इस बार का डिनर नॉर्दर्न इटैलियन गार्डन से प्रेरित था, जहां हर डिश को मौसम, प्रकृति और सौंदर्य के भाव से जोड़ा गया. ऐपेटाइज़र से लेकर डेज़र्ट तक हर कोर्स को एक अलग चेप्टर की तरह पेश किया गया, ताकि मेहमान सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि एक अलग एक्सपीरियंस फील कर सकें. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं मेट गाला के खास मैन्यू के बारे में.
बुर्राटा ऐपेटाइजर
हर साल मेट गाला का मेन्यू बदलता रहता है. इस बार इसके मेन्यू में कई खास डिशेज शामिल की गई हैं. जिसमें बुर्राटा ऐपेटाइजर भी है. जिसके साथ एल्डरफ्लावर, पाइन और गूजबेरी से भरे हरे टमाटर का सलाद परोसा जाता है. इस डिशे के पेश करना का उद्देश् ग्रोथ, सीजनलन फ्रेशनेस और ताजगी का जश्न मनाना है. इसमें बुराटा चीज को हरे रंग से रंगा गया है, जिससे ये ग्रीम टमाटर जैसा दिख रहा है. इसके ऊपर से बाउल में एल्डरफ्लावर सिरप , थोड़ा सा नमक, ऑलिव ऑयल और बारीक कटी हरी जड़ीबूटियां डाली गई हैं.
रैक ऑफ लैम्ब के साथ मोरेल पन्ना कोट्टा
मैन कोर्स में रैक ऑफ लैम्ब के साथ मोरेल पन्ना कोट्टा सर्व किया गया. जिसे Parmesan gnocchi, asparagus, carrots, spring peas, और मिंट के साथ गार्निश किया गया है. यह डिश हैवी और रिच फ्लेवर वाली होती है. इसे बनाने के लिए लैम्ब को नमक, काली मिर्च, ऑलिव ऑयल के साथ मेरिनेट किया जाता है. फिर इसे ओवन में रोस्ट किया जाता है. जिससे ये सॉफ्ट और जूसी बनता है. वहीं, पन्ना कोट्टा बनाने के लिए क्रीम, जेलाटिन और मोरेल मशरूम का फ्लेवर मिलाकर इसे तैयार किया जाता है.
रास्पबेरी चॉकलेट डेजर्ट
डेजर्ट के लिए 3 ऑप्शन मेन्यू में एड किए गए हैं, जिसमें सबसे पहला है रास्पबेरी चॉकलेट डेजर्ट विद रेड वेलवेट केक. ये डेजर्ट साल Alexander McQueen ड्रेस के वॉस कलेक्शन से इंस्पायर्ड है. इसमें रास्पबेरी प्यूरी बनाकर उसमें चॉकलेट और क्रीम मिलाकर क्रेमे तैयार की जाती है. इसके बाद केक के ऊपर क्रीम फैलाई जाती है और ऊपर से चॉकलेट ग्लेज डाला जाता है. ये काफी रिच और फ्लेवर फुल होती है.
स्ट्रॉबेरी पेपलोवा और पैशन फ्रूट कर्ड
दूसरा डेजर्ट है स्ट्रॉबेरी पावलोवा, पैशनफ्रूट कर्ड और बर्गंडी अमरंथ माइक्रोग्रीन्स के साथ है. जो रॉबर्ट वुन के 2023 के ‘ब्लीडिंग कोट’ डिजाइन से प्रेरित है. ये काफी लाइट और फ्रूटी फ्लेवर वाला डेजर्ट खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. इसे अंडे के सफेद हिस्से को चीनी के साथ फेंटकर मेरिंग बनाया जाता है और ओवन में बेक करके कुरकुरा बेस तैयार किया जाता है. ऊपर से व्हिप्ड क्रीम , फिर स्ट्रॉबेरी स्लाइस और पैशनफ्रूट कर्ड डालकर सर्व किया जाता है.
व्हाइट चॉकलेट मोचा विद कोको केक
तीसरा डेजर्ट है व्हाइट चॉकलेट मोचा, जिसमें कोको केक और डार्क चॉकलेट गनाश है. यह क्रिश्चियन डियोर के 2024 के ‘बार सूट’ से इंस्पायर्ड है. इसमें कोको केक बेक करके साथ ही व्हाइट चॉकलेट और कॉफी मिलाकर क्रीम मिलाकर तैयार किया जाता है.



