Trending

केले में दही मिलाकर बनाएं Banana Lassi, बर्फ के टुकड़े डालें और ड्राई फ्रूट्स से करें गार्निश

Satya Report: Banana Lassi Recipe: गर्मियों में ठंडीठंडी चीजों को पीने का हर किसी का मन करता है। गर्मी हो और लस्सी का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता है। अगर आप भी वहीं दही लस्सी पीतेपीते उसके स्वाद से बोर हो गए हैं तो इस बार गर्मियों में कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। केले में दही और थोड़ा सा दूध मिलाकर आप मजेदार लस्सी बना सकते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट लगेगी बल्कि इसे पीने के बाद आपका पेट भी लंबे समय तक भरा महसूस होगा। यहां हम Banana Lassi बनाने की एक नहीं बल्कि दो रेसिपी आपके लिए लेकर आए हैं।

केले में दही मिलाकर बनाएं Banana Lassi, बर्फ के टुकड़े डालें और ड्राई फ्रूट्स से करें गार्निश
केले में दही मिलाकर बनाएं Banana Lassi, बर्फ के टुकड़े डालें और ड्राई फ्रूट्स से करें गार्निश

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

पका हुआ केला – 1 बड़ा
दही – 1 कप
दूध – ½ कप
चीनी या शहद – 1–2 चम्मच
इलायची पाउडर – ¼ चम्मच
बर्फ के टुकड़े – 4–5
ड्राई फ्रूट्स – गार्निश के लिए

इस तरह बनाएं बनाना लस्सी

सबसे पहले केले को छीलकर उसके छोटे टुकड़े कर लें। फिर मिक्सर जार में केला, दही और दूध डालें। फिर उसमें चीनी या शहद मिलाएं। इसके बाद इलायची पाउडर डालें। फिर इसे 1–2 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। फिर इसे तब तक चलाएं जब तक स्मूद टेक्सचर न मिल जाए। फिर बर्फ डालकर एक बार फिर ब्लेंड करें। इसके बाद गिलास में निकालें। ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें और सर्व करें।अगर आप ज्यादा गाढ़ी लस्सी चाहते हैं तो दूध कम रखें। ठंडा और फ्रेश स्वाद के लिए दही पहले से फ्रिज में रखें।

दूसरा तरीका

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

2 सर्विंग
1 कप ठंडी गाड़ा दही
1 कप ठंडा दूध
5 टेबल स्पून चीनी
1 टीस्पून इलायची पाउडर
1 टीस्पून कटे बादाम
1 टीस्पून कटे काजू
1 टीस्पून कटे हुए गोला के टूकड़े
1 टीस्पून किशमिश
3 टीस्पून कटे अंगूर
3 टीस्पून कटे केला

केले और दही की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले दही, चीनी को किसी गहरे बर्तन में डालकर ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें। आप चाहे तो मिक्सी में भी यह कर सकते हैं। इसके बाद ठंडा दूध डालें। फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स और फ्रूट्स डालें। इलायची पाउडर भी डाले। मिक्स करें। इसके बाद गिलास में निकालें। थोड़े से ड्राई फ्रूट्स ओर अंगूर से गार्निश करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply