IndiaTrending

लंच या डिनर में घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल मसाला गोभी सब्जी, बोरिंग खाने में जान डाल देगी यह रेसिपी

Masala Gobi Recipe: घर पर रोजाना एक जैसी सब्जियों को खातेखाते मन ऊब जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इस बार कुछ अलग रेसिपी ट्राई कर सकते हैं जो आपके बोरिंग लंच या डिनर को खास बना सकता है। इसके लिए ढाबा स्टाइल मसाला गोभी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। फूलगोभी और मसालों से बनने वाली यह डिश खाने के स्वाद को दोगुना कर देगी। यही कारण है कि उत्तर भारत के ढाबों, रेस्तरां और घरों में इसे काफी पसंद किया जाता है।

लंच या डिनर में घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल मसाला गोभी सब्जी, बोरिंग खाने में जान डाल देगी यह रेसिपी
लंच या डिनर में घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल मसाला गोभी सब्जी, बोरिंग खाने में जान डाल देगी यह रेसिपी

अगर आप ढाबे वाला स्वाद चाहते हैं तो घर पर इसे खास रेसिपी के जरिए बनाया जा सकता है। इसे लंच या डिनर में रोटी, पराठा, तंदूरी रोटी या नान के साथ खा सकते हैं।

सामग्री

गोभी 250300 ग्राम
जीरा एक चम्मच
लहसुन पांचछह कलियां
अदरक एक इंच
हरी मिर्च दो
हल्दी आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
हींग एक चुटकी
धनिया पाउडर आधा चम्मच
गरम मसाला पाउडर एक चम्मच
टमाटर दो
नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

ढाबा स्टाइल मसाला गोभी बनाने के लिए सबसे पहले फूलगभी को टुकड़ों में काट लें। इन्हें अच्छे से धोकर साफ कर लें। फिर पानी में नमक डालकर हल्का सा उबालें। इसी बीच अदरकलहसुन का पेस्ट तैयार कर लें। साथ ही टमाटर और काजू को मिक्सी में थोड़े से पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। फिर एक कड़ाही में तेल गरम करके उसमें फूलगोभी के टुकडों को डालकर हल्का सा भूनें। अब उसी कड़ाही में फिर से तेल गरम करें और एक तेज पत्ता और आधा चम्मच शाही जीरा डालें। इसे धीमी आंच पर सुगंधित होने तक भूनें।

इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरकलहसुन का पेस्ट डालें और कुछ देर के लिए भूनें। फिर टमाटरकाजू का पेस्ट डालें और करीब एक मिनट तक पकाएं। इसके बाद धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और हल्दी डालें। इसे लगातार चलाते हुए भूनें और फिर इसमें दही तथा थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब भुनी हुई फूलगोभी के टुकड़े और नमक डालें। इसे धीमी आंच पर 1015 मिनट तक पकाएं। आखिर में इसमें कसूरी मेथी और मलाई डालें। इस तरह मसाला गोभी सब्जी बनकर तैयार है जिसे आप पराठा, तंदूरी रोटी या नान के साथ परोस सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply