India

​महाअष्टमी पर नए तरीके से बनाएं हलवा, स्वाद आएगा बेमिसाल

नवरात्रि पर अष्टमी और नवमी बेहद खास मानी जाती है. इन दोनों दिनों पर लोग कन्या पूजन करते हैं और मां महागौरी, मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है. सूजी का हलवा आपने कई बार बनाया होगा, लेकिन इस बार के भोग के लिए आप नए तरीके से हलवा बनाकर तैयार करें. उतने ही इनग्रेडिएंट में बनने वाला ये हलवा बस नई रेसिपी के साथ बनाना है. तो चलिए देख लेते हैं इनग्रेडिएंट्स और हलवा बनाने का तरीका.

​महाअष्टमी पर नए तरीके से बनाएं हलवा, स्वाद आएगा बेमिसाल

सूजी के हलवे को नए तरीके से बनाने की रेसिपी भरत किचन से शेयर की गई है. भरत वधवा एक शेफ, फूड कंटेंट क्रिएटर हैं और रेसिपीज को मजेदार अंदाज में बताने के लिए जाने जाते हैं. उन्हें इंस्टा पर 3 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. तो चलिए देख लेते हैं उनकी बताई ये हलवा की रेसिपी.

नोट कर लें हलवा के इनग्रेडिएंट्स

  • 1/2 कप सूजी
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/2 कप देसी घी
  • 1 कप दूध
  • 1 कप पानी
  • 10 काजू
  • 10 बादाम
  • 10 पिस्ते
  • नारियल
  • 10 किशमिश
  • इलायची पाउडर

हलवा बनाने का तरीका

  • चीनी को एक नॉनस्टिक पैन में डालकर समतल फैला दें और हाई फ्लेम करें. जब ये थोड़ी पिघलना शुरू हो तो आंच को कम कर दें.
  • चीनी को पूरी तरह से पिघलने तक चलाते रहें, जब तक ये गोल्डन न हो जाए. ध्यान रखें कि ये जलनी नहीं चाहिए.
  • चीनी के पूरी तरह पिघलने पर इसमें दूध डाल दें और अच्छी तरह से मिलाएं ताकि चाशनी की गांठे न बनें.
  • अब एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालें, इसमें काजू, बादाम, पिस्ता डालकर लो फ्लेम पर चलाते हुए भूनना है.
  • तीनों नट्स को प्लेट में निकाल लें और अब इसमें किशमिश के अलावा कटा हुआ नारियल भी डालकर हल्का भून लें.
  • अब कड़ाही में बाकी बचा हुआ घी भी डालकर पिघला लें और इसमें सूजी एड कर दें.
  • आंच को बिल्कुल धीमा कर देना है और लगातकर चलाते हुए सूजी को गोल्डन होने और खुशबू आने तक अच्छी तरह भून लेना है.
  • जब सूजी भुन जाए तो इसी में आपको पानी डाल देना है और इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि सूजी फूल जाए.
  • अब ऊपर से तैयार किया गया चीनी और दूध का सीरप भी एड कर दें. इसे मिलाकर कुछ देर के लिए पका लें.
  • आपको एक चम्मच भरकर देसी घी हलवे में डालना है और भूनकर रखे हुए नट्स, ड्राई फ्रूट भी एड कर दें.
  • गैस को बंद करें और सबसे लास्ट में इसमें इलायची पाउडर डालकर कलछी से सारी चीजें मिला दें.
View this post on Instagram

A post shared by Bharat Wadhwa

खाने में लगता है कमाल स्वादिष्ट

इस हलवे को बनाते वक्त जितनी अच्छी खुशबू आती है. उतना ही ये खाने में स्वादिष्ट लगता है. नट्स का क्रंच और कैरेमल मिठास के साथ देसी घी की खुशबू वाला ये दानेदार सूजी का हलवा खाकर हर कोई तारीफ करेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply