Trending

Malaika Arora Fitness: मलाइका का ‘शोल्डर व्हील’ वर्कआउट देगा टोन्ड और मजबूत बाजू, जानें कैसे करें यह एक्सरसाइज

Malaika Arora Shoulder Wheel Workout: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को फिटनेस आइकन कहा जाता है। उन्होंने अपनी एक्सरसाइज का एक हिस्सा दिखाया है, जिसे लेकर वो चर्चा में हैं। इस अनोखी एक्सरसाइज को वो ‘चक्की पीसोing’ कहती हैं। यह शोल्डर व्हील वर्कआउट शोल्डर की मोबिलिटी को बढ़ाता है। साथ ही इस एक एक्सरसाइज से बाजू, अपर बैक और कोर मसल्स भी मजबूत बनते हैं, लेकिन इस सही फॉर्म और एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना चाहिए।

Malaika Arora Fitness: मलाइका का ‘शोल्डर व्हील’ वर्कआउट देगा टोन्ड और मजबूत बाजू, जानें कैसे करें यह एक्सरसाइज

क्या है शोल्डर व्हील वर्कआउट?

इस एक्सरसाइज में दोनों हाथों को सामने या साइड में फैलाकर कंधों से बड़े गोलाकार घुमाव किए जाते हैं। ने इसे ‘चक्की पीसोing’ नाम दिया क्योंकि हाथों की मूवमेंट पारंपरिक चक्की चलाने जैसी दिखाई देती है। यह मूवमेंट शोल्डर जॉइंट की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने और अपर बॉडी को एक्टिव करने का काम करती है।

शोल्डर व्हील वर्कआउट के फायदे

  • बाजुओं को बनाता है टोन्ड

इसके लगातार अभ्यास से कंधे, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और अपर आर्म्स की मसल्स एक्टिव होती हैं, जिससे बाजू मजबूत और टोन्ड दिखते हैं। इससे इन अंगों का शेप निखर कर आता है।

  • कंधों की मोबिलिटी को बढ़ाता है

जो लोग लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करते हैं या गलत पोश्चर में बैठते हैं, उनके लिए यह एक्सरसाइज कम करने में मददगार हो सकती है। रेगुलर तौर पर इस एक्सरसाइज को करने से यह एक साथ कई बॉडी पार्ट्स को टीरगेट करके फायदा पहुंचाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora  

  • अपर बैक और कोर को करता है मजबूत

सही फॉर्म के साथ यह मूवमेंट सिर्फ कंधों ही नहीं, बल्कि अपर बैक और कोर मसल्स को भी एक्टिव करती है, जिससे शरीर का संतुलन बेहतर होता है।

  • पोश्चर सुधारने में मदद

यह एक्सरसाइज झुके हुए कंधों, पीठ की जकड़न और कमर के पोश्चर को भी सुधारने का काम करती है।

कैसे करें यह एक्सरसाइज?

  • पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना खोलकर सीधे खड़े हों।
  • हाथों को कंधों की ऊंचाई तक फैलाएं।
  • कंधों से बड़े और नियंत्रित गोलाकार घुमाव करें।
  • पहले 1015 बार आगे की दिशा में और फिर 1015 बार पीछे की दिशा में करें।
  • मूवमेंट के दौरान गर्दन और पीठ को सीधा रखें तथा सांस सामान्य रखें।

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

अगर आपको कंधे में चोट, रोटेटर कफ इंजरी, फ्रोजन शोल्डर या तेज दर्द की समस्या है, तो यह एक्सरसाइज शुरू करने से पहले फिजियोथेरेपिस्ट या फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी भी वर्कआउट को अपनी क्षमता के अनुसार धीरेधीरे शुरू करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply