BollywoodIndiaTrending

Malayalam Cinema को लगा बड़ा झटका, दिग्गज Actor Salim Kumar का 56 साल की उम्र में निधन

Malayalam Cinema को लगा बड़ा झटका, दिग्गज Actor Salim Kumar का 56 साल की उम्र में निधन
Malayalam Cinema को लगा बड़ा झटका, दिग्गज Actor Salim Kumar का 56 साल की उम्र में निधन
नेशनल अवॉर्ड विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का शनिवार रात को 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को शनिवार को कोच्चि के अमृता अस्पताल भर्ती कराया गया था। 
केरल सरकार ने एक आधिकारिक बयान में उनके निधन की पुष्टि की और दिग्गज अभिनेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने बयान में, सरकार ने सलीम कुमार को एक लोकप्रिय फिल्म अभिनेता बताया और मलयालम सिनेमा में उनके योगदान की सरहाना की है। 
सलीम कुमार का निधन
पारिवारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि एक्टर का निधन निमोनिया के इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में हुआ। उन्होंने बताया कि सलीम का निधन शनिवार रात करीब 10.43 बजे हुआ। कुछ साल पहले ही सलीम कुमार ने लिवर ट्रांसप्लांट कराया था। दिन में पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
ममूटी ने एक्स पर भावुक विदाई संदेश लिखा
एक्स पर ममूटी ने भावुक विदाई संदेश लिखा। उन्होंने लिखा “सलीम, जो हंसता था और दूसरों को हंसाता था, सोचता था और दूसरों को सोचने पर मजबूर करता था और कभीकभी रोता था और दूसरों को रुलाता था, अब तुम बस मुझे रुलाते हो। प्रिय भाई, तुम्हारा जाना एक कभी न खत्म होने वाला दुख बन गया है।…”
इसके अलावा, मलयालम फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने शोक जताया। 
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका 
एक्टर को फिल्म ‘अदामिनते मकान अबू’ में अपने अभिनय के लिए 2010 में बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। साथ ही, उन्हें 2005 में ‘अचनुरंगथा वीडू’ के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply