गर्मी ने भले ही सबकी नाक में दम कर दिया है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि आम का सीजन का गया है। सबका पसंदीदा और फलों का राजा अब बाजार में आपको हर दुकान पर दिख जाएगा। वैसे तो आमतौर पर लोग आम का इस्तेमाल शेक या आइसक्रीम बनाने में करते हैं, लेकिन हम आपके लिए इसकी एक बहुत ही खास रेसिपी लेकर आए हैं। ये रेसिपी है आम की चटनी की, जिसे इस गर्मी आप अपने और अपने परिवार के लिए बना सकते हैं। यह चटनी सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है और इसे आप लगभग एक हफ्ते तक फ्रीजर में रखकर स्टोर कर सकते हैं।
सामग्री
Mango Season Special: गर्मी में ट्राई करें कच्चे आम की ये चटनी, स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे
कच्चा आम, टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च, सरसों का तेल, ताजा हरा धनिया, कश्मीरी लाल मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, चीनी और नमक।
बनाने की विधि
एक पैन में 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल गरम करें। इसमें 2–3 आधे कटे टमाटर, 3 बारिक कटे हुए कच्चे आम, 4–5 लहसुन की कलियां और 4–5 हरी मिर्च डालें। ढककर 10 मिनट तक पकाएं। अच्छे से पक जाने के बाद, टमाटर का छिलका उतार लें और फिर सारी सामग्री को एक चॉपर में डालें और चटनी जैसी गाढ़ी होने तक पीस लें।
इसके बाद, इसमें 3–4 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर और 2 छोटे चम्मच चाट मसाला डालें। आपकी कच्चे आम की चटनी बनकर तैयार है। आप इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ मिलाकर खा सकते हैं।