IndiaUttar Pradesh

​15 साल तक जिसे बांधती रही राखी, उसी से कर लिया विवाह; नाराज पिता ने पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में एक अनोखी घटना हुई है. यहां एक युवती, जो पड़ोस में ही रहने वाले युवक को अपना भाई मानती थी, करीब 15 साल से उसे राखी बांधते आ रही थी, उसी से प्रेम विवाह कर लिया. इसकी जानकारी होने पर युवती के पिता ने ना केवल नाराजगी व्यक्त की, बल्कि उसका पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया है. मामला प्रयागराज में यमुनानगर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के तेलुआवन गांव का है.

​15 साल तक जिसे बांधती रही राखी, उसी से कर लिया विवाह; नाराज पिता ने पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती नंदनी पांडेय ने अपनी पसंद से 22 वर्षीय शाश्वत गुप्ता से शादी कर ली है. इस खबर से नाराज नंदनी के पिता ने पहले उसका अंतिम संस्कार किया, फिर उसकी तस्वीर पर स्वर्गीय लिखते हुए उससे रिश्ता खत्म कर लिया है. परिवार का आरोप है कि शाश्वत लंबे समय से उनके घर आताजाता था. उसे नंदनी भाई मानकर करीब 15 वर्षों से राखी बांधती आ रही थी.

भाई से बना प्रेमी, फिर दूल्हा

परिजनों के मुताबिक, दोनों एक दूसरे को भाई बहन की तरह मानते जानते थे. इससे परिवार को भी कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन कब वह भाई से प्रेमी बना और कब इनका रिश्ता पतिपत्नी के रूप में तब्दील हो गया, इसकी किसी को कानों कान खबर नहीं लगी. मामले का खुलासा तो 20 सितंबर को हुआ, जब दोनों घर से बिना बताए चले गए और बाद में शादी कर ली. नंदनी ने खुद वीडियो जारी कर बताया है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और दोनों एकदूसरे को पसंद करते हैं.

नंदनी ने भी तोड़ा रिश्ता

अपने वीडियो में नंदनी ने भी अपने अंतिम संस्कार पर प्रतिक्रिया दी. कहा कि उसके परिवार ने उसे मृत मानकर रस्में पूरी कर ली हैं, अब वह भी अपने परिवार से रिश्ता खत्म करती है. इस वीडियो में उसने अपने पिता पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उसके उसके पति के परिवार का सपोर्ट मिल रहा है. उसने घर से दो लाख रुपये लेकर भागने के आरोप को मनगढंत बताया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply