IndiaUttar Pradesh

नोएडा के ममूरा में भीषण अग्निकांड, मकान में जिंदा जलकर 2 की मौत; 50 लोगों का रेस्क्यू…स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुआ धमाका

नोएडा के ममूरा गांव में बुधवार को एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई झुलस गए. अभी तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया गया है. आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया है. मकान में रहने वाले कुछ लोग अब भी अंदर ही फंसे हुए हैं. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं और बचाव अभियान शुरू किया है.

नोएडा के ममूरा में भीषण अग्निकांड, मकान में जिंदा जलकर 2 की मौत; 50 लोगों का रेस्क्यू…स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुआ धमाका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक बाइक में हुई स्पार्किंग मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि मकान के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक चिंगारी उठी, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए फायर विभाग और पुलिस जांच कर रही है.

करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में मौजूद कई लोग अंदर ही फंस गए. फायर विभाग की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों और अन्य उपकरणों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया.

दो लोगों की दर्दनाक मौत

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. फिलहाल मृतकों की पहचान और आग लगने के समय उनकी स्थिति को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के मकानों तक आग फैलने से रोक दिया. इसके बाद पूरे भवन की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए.

जांच में जुटे अधिकारी

पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं. शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिक बाइक से स्पार्किंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply