ChhattisgarhIndia

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

 रायपुर
 छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र के साथ महत्वपूर्ण पहल शुरू की है।  रायपुर में आयोजित कार्यशाला के दौरान दोनों संस्थानों के बीच डेटाआधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

पहले चरण में 10 संवेदनशील जिलों पर फोकस
परियोजना के पहले चरण में सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से सबसे संवेदनशील 10 जिलों की पहचान कर वहां यह मॉडल लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर समय रहते प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करना है।

‘संजय’ डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी निगरानी
कार्यशाला में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क दुर्घटना डेटा का विश्लेषण, ब्लैक स्पॉट की पहचान, कम लागत वाले अभियांत्रिकी उपायों तथा ‘संजय’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्लेटफॉर्म की मदद से दुर्घटना संभावित स्थलों की सटीक पहचान कर साक्ष्यआधारित निर्णय लिए जा सकेंगे।

सरकार का लक्ष्य सुरक्षित सड़क व्यवस्था
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सड़क हादसों की संख्या कम करना नहीं, बल्कि ऐसी सुरक्षित सड़क व्यवस्था विकसित करना है, जिससे हर नागरिक सुरक्षित अपने घर पहुंच सके। उन्होंने इसे सुरक्षित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में अहम पहल बताया।

परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश ने कहा कि IIT मद्रास के सहयोग से आधुनिक तकनीक और डेटा विश्लेषण के जरिए सड़क सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत बनाया जाएगा। कार्यशाला में विभिन्न जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों, आरटीओ, डीटीओ, पुलिस अधिकारियों, NIC और जिला सड़क सुरक्षा समिति के प्रतिनिधियों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply