साउथ अफ्रीकन सिंगर टायला ने भी मेट गाला 2026 में अपने लुक से सभी को इंप्रेस किया है. उन्होंने ब्लू कलर का वेलेंटिनो गाउन वियर किया, जिसमें flamboyantly feathered bird का टच दिया गया है. उनके इस आउटफिट को फैशन डिजाइनर Alessandro Michele ने तैयार किया है. टायला ने लॉन्ग सैटिन स्कर्ट वियर की है, जिसके साथ सिल्वर राइमस्टोन की वेस्टचेन स्टाइल की है. ओपन हेयर और डस्की मेकअप कर सिंगर ने अपना लुक कंप्लीट किया है.

बियॉन्से भी इस बार मेट गाला में शामिल हुईं. उन्होंने सिल्वर कलर का बॉडी हगिंग गाउन वियर किया, जिसमें स्केलेटन जैसा डिजाइन दिया गया है. उनके इस पूरे गाउन नें क्रिस्टल और बीड्स का वर्क हुआ है. इसके साथ ही अपने लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए बियॉन्से ने एक फेदर वाला श्रग भी वियर किया है. उनके इस आउटफिट को फैशन डिजाइनर ओलिवियर राउस्टिंग ने तैयार किया, जिसे एक्ट्रेस ने हैवी बिग इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है.
तैयाना टेलर ने मेट गाला में सिल्वर फ्रिज गाउन पहन सभी को अपनी ओर आकर्षित किया. उनका गाउन काफी लंबा और चमकदार है. उनके लुक में सबसे खास ये था कि, पूरा कॉस्ट्यूम सिर से पैर तक ढका हुआ था. इसके साथ एक्ट्रेस ने बोल्ड आई मेकअप, डार्क टोन लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया है. उनका आउटफिट एज्डी, हाई फैशन और रनवे ड्रामा का मेल था.
निकोल मैरी किडमैन मेट गाला में रेड गाउन पहुंची. जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनके गाउन में सीक्वेंस का वर्क था, जो एक अलग ही चमक दे रहा था. साथ ही स्लीव्स पर फेदर कफ्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे. इसके साथ एक्ट्रेस ने बालों को स्ट्रेट और मेकअप को भी लाइट रखा. उनका लुक भले ही सिंपल था लेकिन काफी एलिगेंट लग रहा था.
हैली बीबर का मेट गाला लुक भी काफी पसंद किया गया. उन्होंने सेंट लॉरेंट बाय एंथनी वाकरेलो का कस्टममेड ब्लू और गोल्ड गाउन पहना था.जिसके साथ 24कैरेट गोल्ड बस्टियर वियर किया. जो उनके शरीर पर एकदम फिट यानी ‘स्केल्प्टेड’ तरीके से ढाला गया था. स्लीक हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था.
रिहाना का मेट गाला लुक भी काफी चर्चा में रहा. उन्होंने सिल्वर कलर का गाउन पहना था, जिसे Maison Margiela ने तैयार किया था. इस गाउन पर कई कीमती स्टोन्स भी जड़े थे, जो लुक को और भी खास बना रहे थे.



