गर्मी में जब आम का सीजन आता है तो सादा लस्सी में मैंगो एज कर दिया जाता है और ये बन जाती है फ्लेवर फुल आम की मिठास से भरपूर मैंगो लस्सी. 1 कप ठंड दही में 1 बड़े आम का पल्प मिलाएं. इसमें स्वाद के मुताबिक चीनी डालें और चिकना होने तक ब्लेंड कर लें. जरूरत पड़े तो थोड़ा सा पानी एड करें. ऊपर से कटे हुए आम, पिस्ता की कतरन से गार्निश करके सर्व करें.
Image:herbed_fork

केसरिया लस्सी…जैसा इसका नाम है ठीक वैसे ही इसमें केसरिया स्वाद है यानी इस लस्सी में केसर का फ्लेवर होता है. 1 बड़ा कप फ्रेश दही लें और इसमें 23 चम्मच चीनी, 1 चौथाई चम्मच इलायची पाउडर 78 केसर के धागे डालकर ब्लेंड कर लें. जब मिश्रण क्रीमी हो जाए तो इसे गिलास में निकालें. ऊपर से गुनगुने दूध में भिगोकर रखे गए केसर के 34 धागों से गार्निश करें और पिस्ता, कटे हुए बादाम से गार्निश करें.
Image:foodaholicroma
मथुरा और अमृतसर जैसी जगहों पर पेड़ा लस्सी मिलती है, यानी इसमें खोया का पेड़ा डाला जाता है. दही को पेड़ा के साथ ब्लेंड करते हैं, जरूरत के मुताबिक थोड़ा सा पानी और थोड़ी सी चीनी डालते हैं. इसके अलावा केवड़ा जल या फिर गुलाब जल का यूज फ्लेवर के लिए किया जाता है. ऊपर से इसमें क्रश करके पेड़ा एड किया जाता है और मलाई से गार्निश करके सर्व करते हैं.
Image:theepicuregirllll_
अगर मलाईदार लस्सी के दीवाने हैं तो मखनिया लस्सी भी आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए. जयपुर की मखनिया लस्सी काफी पॉपुलर है. इसे बनाने के लिए दही, चीनी, इलायची का पाउडर और केसर को ब्लेंड कर लें. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और ताजा सफेद मक्खन डालकर सर्व करें. ये काफी क्रीमी टेस्ट वाली लस्सी होती है. Image:monika_ka_kitchen
मीठी लस्सी तो आपने खूब पी होगी, लेकिन क्या नमकीन लस्सी ट्राई की है. दरअसल ये उन लोगों के लिए अच्छी ऑप्शन है जो चीनी से परहेज करते हैं या जिनको मीठा पसंद नहीं होता है. नमकीन लस्सी डाइजेशन के लिए भी अच्छी होती है, क्योंकि इसमें मसाले डाले जाते हैं. दरअसल ये बिल्कुल मसाला छाछ की तरह है, बस इसमें गाढ़ापन होता है. ताजे दही को भुना जीरा पाउडर, काला नमक, डालकर ब्लेंड कर लें. जब ये बिल्कुल स्मूथ हो जाए तो थोड़ा सा पानी एड करके घोलें और गिलास में डालकर ऊपर से पुदीना की पत्तियां, भुना जीरा पाउडर डालकर सर्व करें.
Image:meenakshinischalofficial



