भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. अब हर महीने करीब 3035 हजार गाड़ियां बिक रही हैं. सितंबर 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की रिटेल बिक्री 35,995 यूनिट के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई. यह पिछले साल के मुकाबले 94 प्रतिशत ज्यादा है और लगातार चौथा महीना है जब बिक्री 30,000 यूनिट से ज्यादा रही है. खास बात ये है कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग अब सिर्फ SUV और हैचबैक तक सीमित नहीं रह गई है. लग्जरी MPV सेगमेंट में भी इलेक्ट्रिक कारें अपनी जगह बना रही हैं. इस बदलाव में MG M9 की भूमिका खास है.

JSW MG मोटर इंडिया ने MG M9 को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के साथ ही यह देश की पहली ऑलइलेक्ट्रिक लग्जरी MPV बन गई थी. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि M9 सिर्फ इलेक्ट्रिक MPV नहीं है, बल्कि इसे लग्जरी, आराम और प्रीमियम एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. बैटरी एजएसर्विस मॉडल के साथ MG M9 इलेक्ट्रिक लग्ज़री MPV की कीमत ₹69.99 लाख से शुरू होती है.
भारत का लग्जरी MPV सेगमेंट
JATO Dynamics के डेटा के अनुसार, लग्जरी MPV तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट बनकर उभर रहा है, जो भारत के कार मार्केट में शुरुआती स्ट्रक्चरल बदलाव का संकेत है. इनकी बिक्री FY24 में 1,061 यूनिट से बढ़कर FY26 में 4,061 यूनिट हो गई, जबकि इनका मार्केट शेयर 2.3% से बढ़कर 7.2% हो गया. ये आंकड़े दिखाते हैं कि भारत में तेजी से लग्जरी MPV की मांग बढ़ रही है. शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और लंबे सफर की दिक्कतों से निपटने के लिए, अमीर खरीदार अब रेगुलर बड़ी SUVs के बजाय बहुत आरामदायक और लिमोसिनस्टाइल MPV को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस सेगमेंट में टोयोटा वेलफायर, किआ कार्निवल, इलेक्ट्रिक MG M9, मर्सिडीजबेंज Vक्लास और लेक्सस LM जैसी प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं.
MG M9 क्यों है खास?
लग्जरी MPV सेगमेंट में MG M9 की भूमिका इसलिए खास है, क्योंकि यह सेगमेंट की इकलौती इलेक्ट्रिक MPV है. जो कम शोर और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से भी अलग पहचान रखती है. इसके इस लिमोसिनस्टाइल MPV में भी आराम और कम्फर्ट के लिए तमाम फीचर्स मिल जाते हैं. कंपनी के मुताबिक, MG M9 की कुल बिक्री 3,000 से ज्यादा हो चुकी है, जिसमें 2026 में बिकीं 2,100 से ज्यादा यूनिट्स भी शामिल हैं. इस तरह यह सबसे तेजी से बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV में से एक बन गई है.
कार के अंदर चलताफिरता लग्जरी लाउंज
M9 में सिर्फ आराम पर ही ध्यान नहीं दिया गया है. इसमें कई डिजिटल टचस्क्रीन दिए गए हैं, जिनसे क्लाइमेट, लाइटिंग, सीट और मीडिया को कंट्रोल किया जा सकता है. पीछे बैठे यात्रियों के लिए एंटरटेनमेंट स्क्रीन, ट्राईजोन क्लाइमेट कंट्रोल और 64 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग दी गई है. PM2.5 एयर फिल्टर भी मिलता है. MG की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के जरिए रिमोट कंट्रोल, लाइव डायग्नोस्टिक्स, जियोफेंसिंग और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं. यानी M9 का केबिन सिर्फ कार का इंटीरियर नहीं, बल्कि पहियों पर चलता एक प्राइवेट लाउंज जैसा महसूस होता है.
शांत और स्मूथ ड्राइव
MG M9 की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह इलेक्ट्रिक होना है. MG M9 में 90 kWh की NMC बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 548 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. DC फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. पावर के लिए इसमें इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 245 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी का कहना है कि यह मोटर अलगअलग तरह की सड़कों और परिस्थितियों में स्मूथ और रिस्पॉन्सिव ड्राइविंग अनुभव देने के लिए तैयार की गई है. इसमें V2L यानी VehicletoLoad फीचर भी है, जिससे कार की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाए जा सकते हैं.
दमदार एक्सटीरियर डिजाइन
MG M9 तीन कलर Pearl Lustre White, Metal Black और Concrete Grey के ऑप्शन में आती है. इसका डिजाइन पहली नजर में काफी प्रीमियम और मॉडर्न दिखाई देता है. आगे की तरफ बड़ी ट्रैपेजॉइडल मेश ग्रिल दी गई है, जो कार को दमदार लुक देती है. इसके साथ स्प्लिट LED हेडलाइट्स और कनेक्टेड DRLs दिए गए हैं. पीछे की तरफ वॉटरफॉल स्टाइल में इंटीग्रेटेड LED टेललाइट डिजाइन मिलता है, जो M9 को अलग पहचान देता है. कार में 19इंच के ContiSeal सेल्फसीलिंग टायर दिए गए हैं. इन टायरों का फायदा यह है कि छोटे पंचर होने पर हवा तेजी से बाहर नहीं निकलती. साथ ही, हीटेड ORVMs दिए गए हैं, जिससे बारिश या ठंडे मौसम में बेहतर विजिबिलिटी मिल सकती है.
सेफ्टी में भी नहीं कोई समझौता
MG M9 को हाईस्ट्रेंथ और अल्ट्राहाईस्ट्रेंथ स्टील से तैयार किया गया है. इसमें 7 एयरबैग दिए गए हैं. कंपनी के मुताबिक, M9 को Euro NCAP और ANCAP क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसके अलावा कार में Level 2 ADAS दिया गया है. इसमें ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम भी शामिल है, जो ड्राइवर की स्थिति पर नजर रखने में मदद करता है. इससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान सेफ्टी को और बेहतर बनाने की कोशिश की गई है.
Toyota Vellfire और Kia Carnival से मुकाबला
MG M9 का मुकाबला भारत में Toyota Vellfire और Kia Carnival जैसी प्रीमियम MPV से है. Vellfire इस सेगमेंट की सबसे लग्जरी कारों में से एक है. इसकी कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपये से 1.32 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. इसमें हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन, ऑलव्हील ड्राइव और बेहद प्रीमियम केबिन मिलता है. दूसरी तरफ Kia Carnival की कीमत करीब 64 लाख रुपये के आसपास है. इसमें 2.2लीटर डीजल इंजन, प्रीमियम इंटीरियर, डुअल डिजिटल डिस्प्ले, एंबिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. जहां Vellfire हाइब्रिड और Carnival डीजल पावरट्रेन के साथ आती हैं, वहीं M9 पूरी तरह इलेक्ट्रिक है. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकती है.



