Satya Report:
Mukesh Choudhary: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने ये ब्लैक आर्म बैंड अपने साथी खिलाड़ी की मां को श्रद्धाजंलि देने के लिए पहना है। सीएसके के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का 21 अप्रैल को निधन हो गया था।

MI vs CSK, Mukesh Choudhary: आईपीएल का महामुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। महामुकाबला इसलिए क्योंकि यही दोनों टीमें हैं जिन्होंने आईपीएल के खिताब को 5-5 बार अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अपने हाथों पर काली रंग की पट्टी यामी ब्लैक आर्म बैंड पहने दिख रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने ये ब्लैक आर्म बैंड अपने साथी खिलाड़ी की मां को श्रद्धाजंलि देने के लिए पहना है। सीएसके के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary) की मां का 21 अप्रैल को निधन हो गया था। मुकेश चौधरी की मां लंबे समय से बीमारी से परेशान थी। .
Mukesh Choudhary पर टूटा दुखों का पहाड़
सीएसके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए मुकेश चौधरी की मां के निधन की खबर शेयर की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी लगभग एक साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज मुंबई के टाटा अस्पताल में चल रहा था।
This one is for Mukesh’s mother.
In her memory and in solidarity with Mukesh, we wear black armbands and play with a little more in our hearts today. pic.twitter.com/OKk6bmPK4e— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2026
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद शनिवार को मुकेश चौधरी तुरंत राजस्थान के भीलवाड़ा रवाना हो गए। मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary) और उनके बड़े भाई डॉ. राजेश चौधरी ने अपने गृहनगर में परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।
CSK खिलाड़ियों ने पहनी काली पट्टी
मां का अंतिम संस्कार करने के बाद मुकेश चौधरी वापसी सीएसके कैंप से जुड़ गए और आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग XI का हिस्सा भी है। सीएसके ने सोशल मीडिया पर मुकेश चौधरी की मां के लिए संवेदना वाला पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,
“यह मुकेश की मां के लिए है। उनकी याद में और मुकेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए, आज हम अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं और हमारे दिलों में आज कुछ ज्यादा ही जज्बा है।”
Mukesh Choudhary का आईपीएल करियर
मुकेश चौधरी 2022 से ही सीएसके के साथ रहे हैं। 2022 में उनका आईपीएल डेब्यू हुआ था। उस सीजन 13 मैचों में 16 विकेट लेकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। उस सीजन के बाद से इंजरी और दूसरे खिलाड़ियों की उपलब्धता की वजह से उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। 2022 के बाद वह केवल 4 मैच खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 में चौधरी सिर्फ 1 मैच खेल पाए हैं जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए हैं।



