CricketIndia

Moin Khan ने दी चेतावनी, Pakistan Cricket के खराब खेल से द्विपक्षीय सीरीज पर संकट

पूर्व टेस्ट कप्तान मोइन खान को लगता है कि अगर उनकी राष्ट्रीय टीम का प्रदर्शन इसी तरह से खराब रहा तो पाकिस्तान को दुनिया की शीर्ष टीमों के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला आयोजित करने में मुश्किल हो सकती है। पाकिस्तान के लिए 69 टेस्ट और 219 वनडे खेलने वाले विकेटकीपरबल्लेबाज ने मौजूदा हालात के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके चयनकर्ताओं को दोषी ठहराया। मोइन ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘‘हम सभी प्रारूपों विशेष कर टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं।

अगर यह प्रवृत्ति जारी रही तो लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी लेना बंद कर देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि हमें क्रिकेट जगत के निचले हिस्से में धकेल दिया जाए और फिर हमारे लिए शीर्ष टीमों के साथ द्विपक्षीय श्रृंखलाएं खेलना मुश्किल हो जाए।’’ मोइन ने कहा, ‘‘इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्मेदार है जो क्रिकेट प्रणाली में लगातार बदलाव कर रहा है। कोच, कप्तान और खिलाड़ियों को लगातार बदला जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय चयन समिति के फैसले भी अस्पष्ट हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply