BollywoodIndia

Mom to be करिश्मा तन्ना ने दिखाया प्रेग्नेंसी में स्वैग, Baby Bump फ्लॉन्ट करते हुए Photos ने मचाया तहलका

करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी गोद भराई और बेबी शावर की रस्में हुई थीं। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा अक्सर नएनए फोटोशूट करवाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बॉस लेडी लुक देखने को मिल रहा है। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही हैं।

फोटोशूट में दिखा अनोखा अंदाज

Mom to be करिश्मा तन्ना ने दिखाया प्रेग्नेंसी में स्वैग, Baby Bump फ्लॉन्ट करते हुए Photos ने मचाया तहलका
इन तस्वीरों में करिश्मा तन्ना ने ब्राउन कलर का ब्लेजर और ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई है। पहली तस्वीर में उन्होंने अपना शानदार बॉस लेडी लुक दिखाया है, तो दूसरी तस्वीर में उनका आत्मविश्वास और अंदाज देखने लायक है। तीसरी और चौथी तस्वीर में भी करिश्मा का स्टाइल बेहद कमाल का लग रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने हर तस्वीर में अपना बेबी बंप दिखाते हुए पोज दिए हैं। फैंस को उनका यह अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि वे उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

जल्द ही घर गूंजेगी किलकारी

करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा की शादी को 4 साल हो चुके हैं और अब वे मातापिता बनने वाले हैं। दोनों ने फरवरी 2022 में शादी की थी। उन्होंने इसी साल अप्रैल के महीने में फैंस को यह खुशखबरी दी थी। उम्मीद है कि अगस्त 2026 तक उनके घर में बच्चे का जन्म होगा। अगर करिश्मा के काम की बात करें, तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मशहूर टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से की थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply