TrendingUttar Pradesh

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आने वाले चारपांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मंगलवार को राज्य के करीब 40 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी द्रोणी धीरेधीरे उत्तर दिशा की ओर बढ़ रही है। इसके चलते गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मानसूनी प्रवाह के और मजबूत होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिल सकता है और कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

आगरा में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली।

 लखनऊ समेत अवध के कई जिलों में हुई बारिश

सोमवार को लखनऊ समेत अवध के कई जिलों में सुबह के समय अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ के अलगअलग इलाकों में करीब 25 से 35 मिलीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।

 इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा

बारिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।

मौसम के इस बदलाव के बीच लोगों को बारिश के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जा सकती है, खासकर उन इलाकों में जहां आकाशीय बिजली की चेतावनी है।

हमीरपुर सबसे गर्म, मुरादाबाद भी 36 डिग्री के पार

सोमवार को कुछ इलाकों में धूप निकलने के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और यह 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में सोमवार को हमीरपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply