TrendingUttar Pradesh

​उफान पर यूपी की 10 से ज्यादा नदियां, सीतापुर-बहराइच समेत कई जिलों में टूटे संपर्क मार्ग; इन स्थानों पर बारिश

​उफान पर यूपी की 10 से ज्यादा नदियां, सीतापुर-बहराइच समेत कई जिलों में टूटे संपर्क मार्ग; इन स्थानों पर बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी हिस्से के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर नदियों के जलस्तर में वृद्धि और कई जगह गिरावट का रुख बना हुआ है। बात करें वाराणसी और प्रयागराज की तो यहां धीरेधीरें जलस्तर घटने से राहत के संकेत मिले हैं। लेकिन फिर भी बाढ वाले इलाकों में जनजीवन सामान्य नहीं हो सका है। कई गांवों में पानी घुसने से रास्ते कट गये है। कच्चे मकान गिर गये कईयों की इसमें जान तक चली गयी है।

10 से ज्यादा नदियों पर अब भी बाढ़ का खतरा 

लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। कई नदियों का जलस्तर चेतावनी या खतरे के निशान के करीब पहुंचने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और राहतबचाव दलों को अलर्ट किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ लोगों को नदी और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

सबसे ज्यादा खतरें वाली नदियां

गंगा, यमुना, घाघरा, राप्ती समेत कई नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। नदी किनारे बसे गांवों में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है। बारिश और नदियों के जलस्तर में आगे होने वाले बदलाव को देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बहराइच में लोंगो को हो रही दिक्कतें 

महसी क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांव कई दिनों से बाढ़ के पानी से घिरे बताए गए हैं। जलस्तर में कुछ कमी के बावजूद लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की गई है।

सीतापुर में तीन नदियां उफान पर

सरयू, घाघरा और शारदा के बढ़े जलस्तर से कई इलाकों में बाढ़ और कटान की स्थिति बनी हुई है। हालिया रिपोर्टों में गांवों में पानी पहुंचने और संपर्क मार्ग प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

क्या कहता हैं Central Water Commission का डाटा 

केंद्रीय जल आयोग के गुरुवार के बुलेटिन के अनुसार, सर्वाधिक 108 मिलीमीटर बारिश घाघरा नदी के एल्गिनब्रिज पर दर्ज की गई। 

इसके अलावा शारदानगर में 36.6, सलेमपुर में 33.2, मुखलिसपुर में 31.4, ककरधारी में 28.8 और गोलाबाजार में 24.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। 

वहीं, शारदानगर में शारदा नदी में 36.6 मिलीमीटर, सलेमपुर में लिटिल गंडक में 33.2 मिलीमीटर, मुखलिसपुर में क्वानो नदी में 31.4 मिलीमीटर, ककरधारी में राप्ती में 28.8 मिलीमीटर और गोलाबाजार में घाघरा में 24.8 मिलीमीटर बारिश हुई। 

इसके अलावा कर्नलगंज में सरयू में 15, गैघाट में सरयू में 14, मोतीपुर में सुहेली में 12.4, एल्गिनब्रिज में घाघरा में 108 तथा कबीरगंज में शारदा में 21.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। 

नदियों के जलस्तर की स्थिति में घाघरा नदी का तुर्तीपार में जलस्तर 64.73 मीटर दर्ज किया गया, जो स्थिर रहा। 

अयोध्या में घाघरा का जलस्तर 93.11 मीटर रहा और इसमें बढ़ोतरी का रुख दर्ज किया गया। 

एल्गिनब्रिज में घाघरा का जलस्तर 106.46 मीटर रहा और इसमें गिरावट दर्ज हुई। 

राप्ती नदी के बंसी, बर्डघाट और बलरामपुर स्टेशनों पर जलस्तर में गिरावट रही, जबकि ककरधारी में जलस्तर स्थिर रहा। 

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू नदी के गैघाट में जलस्तर 128.70 मीटर रहा और इसमें वृद्धि दर्ज की गई।

क्वानो नदी के बस्ती और चंद्रदीपघाट स्टेशनों पर भी जलस्तर बढ़ा, जबकि घाघरा नदी के सोनौली मोहम्मदपुर और कर्नलगंज में जलस्तर में गिरावट दर्ज हुई। 

शारदा नदी के शारदानगर में 135.50 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया और जलस्तर स्थिर रहा। 

कबीरगंज में शारदा का जलस्तर 163.24 मीटर रहा।

सुहेली नदी के मोतीपुर में जलस्तर 138.98 मीटर दर्ज किया गया और उसमें बढ़ोतरी का रुख रहा। 

वहीं घाघरा के बीके घाट में जलस्तर 135 मीटर रहा और इसमें गिरावट दर्ज की गई। 

रिपोर्ट के अनुसार कटरनियाघाट बैराज पर घाघरा का जलस्तर 136.8 मीटर और बनबसा बैराज पर शारदा का जलस्तर 222.5 मीटर दर्ज किया गया। 

कटरनियाघाट पर अगले दिन सुबह नौ बजे तक जलस्तर में गिरावट का पूर्वानुमान है। 

IMD ने एक बार फिर इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

यूपी में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने के आसार हैं। क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 

नेपाल सीमा से सटे इलाकों पर दिखेगा सबसे ज्यादा असर 

मौसम विभाग ने बहराइच, बलरामपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं आगरा, अमरोहा, बरेली, बाराबंकी, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, मेरठ, पीलीभीत, शाहजहांपुर और सीतापुर समेत करीब 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इन जिलों मे भारी बारिश  

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले 24 घंटे में नेपाल से सटे जिलों में कहींकहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी कमी के बाद अगले तीन दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहींकहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। 

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply