Trending

मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’

Home Remedies For Mosquitoes:गर्मियों और बरसात का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। मच्छर सिर्फ परेशान ही नहीं करते, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देते है। ऐसे में समय रहते इनसे बचाव करना बेहद जरूरी है।

मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’

कई लोग मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन, आज हम आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है।

मच्छरों से छुटकारा पाने के क्या है असरदार घरेलू नुस्खें?

  • नीम का तेल और कपूर जलाएं

पाने के लिए नीम का तेल और कपूर का नुस्ख़ा बड़ा असरदार साबित हो सकता है। नीम का तेल और कपूर मिलाकर जलाने से निकलने वाली खुशबू मच्छरों को दूर रखती है। यह एक शक्तिशाली प्राकृतिक रिपेलेंट है और घर के वातावरण को भी शुद्ध करता है।

  • नींबू में लौंग करें इस्तेमाल

नींबू और लौंग की मदद से भी आप मच्छरों को बड़ी आसानी से भगा सकते है। इसके लिए सबसे पहले नींबू को बीच से दो भागों में काट ले। इसके बाद दोनों हिस्सों में 8 से 10 साबुत लौंग लगा दें और उन्हें घर के उस हिस्से में रख दें, जहां मच्छर ज्यादा हों।

आप इसे घर के दरवाजे के पास भी रख सकते हैं। ध्यान रखें कि नींबू को हर 2 से 3 दिन में बदलते रहें, ताकि उसकी गंध बनी रहे और मच्छर दूर रहें।

  • तुलसी का पौधा लगाएं

मच्छरों को दूर रखने में बेहद कारगर है। इसे खिड़की या दरवाजे के पास रखें, ताकि मच्छर घर में प्रवेश न कर सकें।

  • लहसुन का स्प्रे करें

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का स्प्रे भी कर सकते है। इसके लिए लहसुन को उबालकर उसका पानी स्प्रे बोतल में भर लें और घर के कोनों में छिड़काव करें। इसकी गंध मच्छरों को दूर भगाती है।

  • नीम के पत्तों का धुआं करें

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पत्तों का धुआं करें। नीम के पत्तों के धुएं से मच्छर दूर भाग जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूखे नीम के पत्ते लें. इसके बाद उन्हें जलाकर धुआं करें। आप चाहें तो इसमें कपूर भी मिला सकते हैं। जब अच्छी तरह धुआं होने लगे, तो उस बर्तन को उस कमरे में रख दें, जहां मच्छर ज्यादा हों और धुएं को पूरे घर में फैलने दें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply