CricketIndiaTrending

RCB के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले Mumbai Indians को मिली गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी का खेलना हुआ तय

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में 10 मई को खेला जाएगा। आईपीएल में मुंबई और आरसीबी की टीम के बीच में होने वाले मैच को हमेशा बड़े मुकाबले के तौर पर देखा जाता है, जिसमें दोनों टीमों के एक से एक स्टार खिलाड़ियों की भरमार देखने को मिलती है। ऐसे में मुंबई इंडियंस जिनका ये सीजन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है उनको आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले एक अच्छी खबर मिली है, जिसमें उनके स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे।

RCB के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले Mumbai Indians को मिली गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी का खेलना हुआ तय
RCB के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले Mumbai Indians को मिली गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी का खेलना हुआ तय

बेटी के जन्म के चलते घर वापस लौटे थे सूर्यकुमार यादव

भारतीय टी20 टीम के कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद 4 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हुए मैच के बाद वापस घर लौट गए थे। इसके बाद आरसीबी के खिलाफ मैच में उनके खेलने को लेकर संदेह बना हुआ था। वहीं अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए खुद को उपलब्ध बता दिया है और वह जल्द ही वापस टीम के साथ रायपुर में जुड़ जाएंगे। हार्दिक पांड्या के लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले अनफिट होने की वजह से उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने ही कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला था।

हार्दिक को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार

मुंबई इंडियंस के लिए उनके कप्तान हार्दिक पांड्या का आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में खेलना अभी तय नहीं है। हार्दिक अभी पीठ में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस के स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख बेन लैंगली और फिजियो नितिन पटेल की रिपोर्ट पर निर्भर करता है कि वह ये मुकाबला खेलेंगे या नहीं। हार्दिक ने 8 मई को फिटनेस टेस्ट दिया था और 9 मई को भी उनकी फिटनेस को परखा जाएगा, जिसमें उम्मीद है कि वह फिर शाम को टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लेंगे। मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक इस सीजन 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह सिर्फ तीन को ही जीतने में कामयाब हो सके हैं और 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनको खुद को प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बनाए रखने के लिए बाकी सभी मुकाबलों में जीत हासिल करना जरूरी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply