IndiaUttar Pradesh

​बेटी की याद में तड़प रही मुस्कान, कोर्ट को लिखा पत्र; मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में हुई है फांसी की सजा

Meerut Neela Drum Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान को अब जेल में अपनी बड़ी बेटी की याद सता रही है. वह बारबार अपनी बेटी से मिलने की इच्छा जता रही है. इसके लिए वह जेल प्रशासन को कई बार पत्र भी लिख चुकी है. यह जानकारी चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के जेल अधीक्षक ने मीडिया से बातचीत में दी. वहीं, प्रयागराज से पहुंचे हाईकोर्ट के वकीलों के पैनल ने जेल में मुस्कान और साहिल से मुलाकात की. दोनों की सजा के खिलाफ अपील को लेकर भी कानूनी तैयारी की जा रही है.

​बेटी की याद में तड़प रही मुस्कान, कोर्ट को लिखा पत्र; मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में हुई है फांसी की सजा

जेल अधीक्षक के मुताबिक, मुस्कान साप्ताहिक परेड के दौरान लगातार अपनी बड़ी बेटी से मिलवाने की मांग करती है. महिला बैरक में रखी पत्र पेटिका में भी वह कई बार इस संबंध में पत्र डाल चुकी है. जेल अधीक्षक ने बताया कि बेटी से मुलाकात कराना जेल प्रशासन के सीधे अधिकार क्षेत्र में नहीं है. यदि परिजन या बच्ची को अपने साथ रखने वाले लोग उसे लेकर जेल आते हैं, तो जेल मैनुअल के नियमों के अनुसार मुलाकात कराई जाएगी. फिलहाल किसी परिजन ने इस संबंध में संपर्क नहीं किया है. मुस्कान को अपने परिजनों के नाम पत्र लिखने के लिए कहा गया है.

मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद

जेल अधीक्षक ने बताया कि सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान ने कुछ समय के लिए खानापीना और पूजापाठ छोड़ दिया था, लेकिन अब उसका रूटीन सामान्य हो गया है. वह पूजापाठ करती है और महिला बैरक में सिलाईकढ़ाई का काम भी कर रही है. साथ ही अपनी छोटी बेटी का पालनपोषण कर रही है. वहीं साहिल जेल में अपनी सेहत पर ध्यान दे रहा है. जेल अधीक्षक के अनुसार, वह जिम करने के साथ खेतीबाड़ी का काम भी कर रहा है. उसे जेल के नियमानुसार पर्याप्त भोजन दिया जा रहा है. उसका भाई कभीकभी मुलाकात के दौरान फल और अन्य सामान लेकर आता है.

वकीलों ने की मुस्कान से बात

इधर, प्रयागराज से अधिवक्ता सुशील शुक्ला के जूनियर पैनल के सदस्य एडवोकेट निधि और आरपी सिंह जेल पहुंचे. उन्होंने मुस्कान और साहिल से अलगअलग मुलाकात की. जेल अधीक्षक के मुताबिक, वकीलों और बंदियों के बीच वनटूवन बातचीत हुई, इसलिए चर्चा का विषय जेल प्रशासन को पता नहीं है. वकीलों ने बताया कि वे ट्रायल के दौरान जिला अदालत में शामिल नहीं हो सके थे और अब दोनों से कुछ अहम सवालजवाब किए हैं, ताकि कानूनी राहत के लिए आगे की तैयारी की जा सके.

फिलहाल मुस्कान अपनी बड़ी बेटी से मुलाकात की आस लगाए हुए है, जबकि साहिल और मुस्कान की ओर से कानूनी राहत पाने के प्रयास जारी हैं. जेल प्रशासन के मुताबिक, दोनों बंदियों की दिनचर्या अब सामान्य है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply