India

​वेडिंग सीजन हो गया शुरू, शरवरी वाघ के देसी लुक्स से लें आउटफिट के आइडिया

सुनहरी शाइन के फैब्रिक वाले ग्रीन अनारकली सूट में शरवरी वाघ का ये लुक रॉयल फील देता है. नेकलाइन से लेकर सूट के बॉटम तक पर गोल्डन डिटेलिंग दी गई है. हेमलाइन को काफी हैवी रखा गया है और दुपट्टे पर भी चौड़ा बॉर्डर दिया गया है जो इसे शादी के फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

​वेडिंग सीजन हो गया शुरू, शरवरी वाघ के देसी लुक्स से लें आउटफिट के आइडिया

शरवरी वाघ का मल्टीकलर लहंगा वेडिंग फंक्शन में आपको दूसरों से जरा हटके लुक देगा. इसमें अलगअलग रंगों का कॉम्बिनेशन और कलियों में बंटा फ्लेयर्ड, फैब्रिक टेसल, हेमलाइन पर हैवी बॉर्डर जैसी डिटेलिंग दी गई है जो इसे शादी के लिए खास बनाती हैं. लाइट वेट लाल दुपट्टा लहंगे के भारीपन को बैलेंस करता है.

गर्ल्स को पेस्टल कलर काफी पसंद आते हैं. इस वेडिंग फंक्शन आप भी कोई ऐसा लहंगा देख रही हैं जो प्रिटी और फ्रेश लुक दे तो शरवरी वाघ के इस पिंक और मिंट ग्रीन कॉम्बिनेशन वाले लहंगा लुक से आइडिया लें.शादी के बाइब्रेंट एनवायरमेंट में गोल्डन एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग वाला इस तरह का लहंगा आपको एलिगेंट और बैलेंस लुक देने में हेल्प करेगा.

शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी के लिए आप कोई आउटफिट देख रही हैं तो शरवरी वाघ की तरह साड़ी लेना बेस्ट रहेगा. उनसे ड्रेपिंग का आइडिया भी ले सकती हैं. एक्ट्रेस ने पिस्ता ग्रीन कलर की ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसके बॉर्डर पर खूबसूरत जरी का काम किया गया है. एक्ट्रेस ने सिल्वर बैग के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है.

वेडिंग सीजन के लिए आप शरवरी वाघ के इस लुक से भी आइडिया ले सकती हैं. एक्ट्रेस ने फुल नेकलाइन वाला बैकलेस शरारा सूट कैरी किया है, जिसमें वेस्ट लाइन पर डोरी की डिटेलिंग दी गई है. बॉटम को कलीदार रखा गया है. कुर्ती के दामन,नेकलाइन, शरारा की हेमलाइन और दुपट्टे के बॉर्डर पर खूबसूरत बारीक जरी का काम किया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply