उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद और श्री हरिहर मंदिर का विवाद एक बार फिर गरमाने लगा है. अब धरणी वराह कूप को मुक्त कराने के लिए अधिवक्ता सुभाष चंद्र त्यागी धरने पर बैठ गए हैं. सुभाष चंद्र त्यागी का दावा है कि शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के पूर्वी द्वार के बाहर प्राचीन कुआं धरणी वराह कूप है, जिसका अस्तित्व मंदिरमस्जिद परिसर के भीतर मौजूद कुएं से अलग है.

उन्होंने कहा कि परिसर के अंदर स्थित कुआं एएसआई के संरक्षण में है, जबकि बाहर स्थित धरणी वराह कूप एएसआई के संरक्षण से बाहर है. उन्होंने इस कुएं पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए इसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.इस मांग को लेकर उन्होंने धरने का ऐलान किया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें उनके घर में ही नजरबंद कर दिया. ऐसेमें अधिवक्ता सुभाष त्यागी ने अपने घर से ही धरना शुरू कर दिया है.
विवाद में खुल गया नया मोर्चा
संभल में शाही जामा मस्जिदहरिहर मंदिर विवाद के बीच अब धरणी वराह कूप को लेकर नया मोर्चा खुल गया है. पूर्वी द्वार के बाहर स्थित प्राचीन कूप को कथित कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकिर अधिवक्ता सुभाष चंद्र त्यागी ने कई साक्ष्य दिए हैं. वहीं हिंदू पक्ष का दावा है कि धरणी वराह कूप 19 ऐतिहासिक कूपों में शामिल है. इसी के साथ संगठनों ने पुलिस और प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है.
एक्शन में प्रशासन और पुलिस
सुभाष चंद्र त्यागी और हिंदू संगठनों के रूख को देखते हुए संभल में पुलिस और प्रशासन एक्शन में आ गया है. वाराह कूप का मुद्दा गरमाते देख मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है. फिलहाल प्रशासन ने जमा मस्जिद परिसर में लोगों को नहीं जाने दिया और उन्हें उनके घर में ही नजर बंद कर दिया है. उधर, अपने घर में अनशन पर बैठे सुभाष त्यागी ने कहा कि अतिक्रमण हटने तक उनका अनशन जारी रहेगा.



