BusinessIndia

​Jefferies Top Picks: इन 5 शेयरों में 63% तक कमाई का मौका, लिस्ट में Adani के दो स्टॉक भी शामिल

Jefferies Top Picks: शेयर बाजार में मुनाफे के नए मौके खोज रहे निवेशकों के लिए अहम खबर है. Jefferies की नई रिसर्च रिपोर्ट में भारतीय शेयर बाजार की चुनिंदा कंपनियों पर भरोसा जताया गया है. ब्रोकरेज ने कुल 8 कंपनियों को खरीदने की सलाह दी है, जिनमें से टॉप 5 शेयरों में 32% से 63% तक की तेजी आ सकती है. इस लिस्ट में TCI Express सबसे आगे है, जबकि Adani Enterprises, Adani Energy Solutions, Gateway Distriparks और Vodafone Idea भी शामिल हैं.

​Jefferies Top Picks: इन 5 शेयरों में 63% तक कमाई का मौका, लिस्ट में Adani के दो स्टॉक भी शामिल

लॉजिस्टिक्स सेक्टर के दो शेयरों पर दांव

Jefferies की इस लिस्ट में सबसे ऊपर TCI Express का नाम है. ब्रोकरेज ने 19 नवंबर की अपनी रिपोर्ट में इसे लॉजिस्टिक्स सेक्टर की पसंदीदा कंपनियों में जगह दी है. अभी ₹473 के भाव पर मिल रहे इस शेयर के लिए ₹770 का टारगेट तय किया गया है. इस स्तर से शेयर में करीब 63% का उछाल देखने को मिल सकता है. इसी लॉजिस्टिक्स सेक्टर रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने Gateway Distriparks को भी शामिल किया है. ₹47 के मौजूदा भाव वाले इस शेयर पर Buy रेटिंग के साथ ₹63 का टारगेट दिया गया है. इस हिसाब से निवेशकों को करीब 34% का रिटर्न मिल सकता है.

Adani Enterprises के कारोबार में विस्तार से उम्मीद

ब्रोकरेज फर्म ने Adani Enterprises पर भी अपना भरोसा जताया है. ₹2,709 के मौजूदा भाव वाले इस शेयर के लिए ₹3,830 का टारगेट प्राइस तय किया गया है, जो करीब 41% ज्यादा है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के एयरपोर्ट, डेटा सेंटर, रोड और PVC कारोबार में ग्रोथ की उम्मीद है. खास तौर पर नवी मुंबई एयरपोर्ट के विस्तार और डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ने से कंपनी के कारोबार को सीधा फायदा मिल सकता है.

Adani Energy Solutions का पोर्टफोलियो 45% बढ़ा

पावर सेक्टर में Jefferies ने Adani Energy Solutions को ₹1,980 का टारगेट दिया है. ₹1,491.80 के मौजूदा भाव से इसमें करीब 33% रिटर्न मिलने की उम्मीद है. कंपनी का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 45% बढ़कर ₹87,200 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही स्मार्ट मीटर और बिजली कारोबार में हो रहे विस्तार से भी कंपनी की ग्रोथ को सहारा मिलने का अनुमान है.

Vodafone Idea में तेजी के संकेत

टेलीकॉम सेक्टर में ब्रोकरेज ने Vodafone Idea को Buy रेटिंग देते हुए ₹16 का टारगेट रखा है. ₹12.15 के मौजूदा भाव से ये करीब 32% ऊपर है. कंपनी के नेटवर्क विस्तार से ग्राहकों की संख्या में गिरावट धीमी होने के संकेत मिले हैं. हालांकि रिपोर्ट में एक बड़ी दिक्कत की तरफ भी इशारा किया गया है. आगे नेटवर्क पर निवेश जारी रखने के लिए फंड जुटाना कंपनी के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply