India

न्यायालय के फैसले से पहले हुई थी फरार: नागपुर क्राइम ब्रांच ने 4 साल बाद मुख्य महिला आरोपी को दबोचा!

Nagpur Murder Case Arrest: नागपुर हत्या के एक चर्चित प्रकरण में न्यायालय का फैसला आने से पहले फरार हो गई मुख्य महिला आरोपी को आखिरकार चार वर्ष बाद क्राइम ब्रांच की यूनिट3 ने गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रही आरोपी की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बाड़ी थाना क्षेत्र के लावा परिसर में जाल बिछाया और उसे हिरासत में लेने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार महिला की पहचान अश्विनी सूरज देशभ्रतार के रूप में हुई है।

न्यायालय के फैसले से पहले हुई थी फरार: नागपुर क्राइम ब्रांच ने 4 साल बाद मुख्य महिला आरोपी को दबोचा!
न्यायालय के फैसले से पहले हुई थी फरार: नागपुर क्राइम ब्रांच ने 4 साल बाद मुख्य महिला आरोपी को दबोचा!

पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में कलमना थाना क्षेत्र में हत्या, हत्या के प्रयास, लैंगिक अत्याचार, पॉक्सो अधिनियम तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस पूरे मामले की शिकायत स्वयं अश्विनी देशभ्रतार ने दर्ज कराई थी। प्रकरण की विस्तृत जांच और सुनवाई के बाद मामला न्यायालय पहुंचा।

फैसले से पहले हो गई थी फरार

सुनवाई पूरी होने के बाद जब अदालत फैसला सुनाने वाली थी, उससे पहले ही अश्विनी फरार हो गई। न्यायालय के निर्णय में इस मामले के चार आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया, जबकि मृतक के पिता और अश्विनी देशभ्रतार को दोषी माना गया। अदालत ने मृतक के पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, लेकिन अश्विनी फैसला आने से पहले ही फरार होने के कारण पुलिस की गिरफ्त से बाहर रही।

राज्य के बाहर छिपकर रह रही थी आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अश्विनी लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी और कुछ समय तक राज्य के बाहर रहकर छिपी हुई थी। उसकी तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देने में सफल रही।

इसी बीच की यूनिट3 को विश्वसनीय सूचना मिली कि अश्विनी लावा क्षेत्र में आने वाली है। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और रणनीति के तहत जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंची, पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

चिकित्सकीय जांच के बाद कलमना पुलिस को सौंपा

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे के हवाले कर दिया गया। अब न्यायालय के आदेश के अनुसार उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply