CrimeIndiaTrending

नागपुर: डांस क्लास में जाने के लिए महिला ने खाना बनाने से किया मना, नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला..

नागपुर: डांस क्लास में जाने के लिए महिला ने खाना बनाने से किया मना, नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला..

महाराष्ट्र के नागपुर में महज डांस क्लास जाने की जिद और खाना न बनाने के विवाद में एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। गुरुवार को शहर के मानकापुर थाना क्षेत्र के तहत झिंगाबाई टाकली स्थित गोविंद सिटी सोसाइटी में 41 वर्षीय आरोपी पति कृष्ण लाल यादव ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी यामिनी की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के वक्त आरोपी पति काम से घर लौटा था और उसने पत्नी से खाना बनाने को कहा। हालांकि, यामिनी अपनी हाउसिंग सोसाइटी में होने वाली डांस क्लास में जाने के लिए तैयार हो रही थी और उसने खाना बनाने से मना कर दिया।

आरोपी पति शराब के नशे में था, इस बात पर दोनों के बीच विवाद इतना हिंसक हो गया कि उसने पत्नी को अमानुष तरीके से पीटा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के गले की हड्डी में फ्रैक्चर और आंत में गंभीर चोटें पाई गई हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण लाल यादव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस दुखद घटना के बाद दंपती के दो छोटे बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं।

बच्चों के सामने नशे में की मारपीट

इस बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त कृष्ण लाल कथित तौर पर शराब के नशे में था। उसने अपने दोनों बच्चों के सामने यामिनी की गर्दन और पेट पर बुरी तरह हमला किया।

मारपीट के बाद यामिनी ने गर्दन और पेट में तेज दर्द की शिकायत की और पति से पेनकिलर लाने को कहा। कृष्ण लाल मेडिकल स्टोर गया, लेकिन दुकान बंद होने के कारण वह बिना दवा के ही घर लौट आया।

गंभीर आंतरिक चोटों के कारण यामिनी की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसका पेट सूजने लगा। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ मानते हुए मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला हत्या का राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस पूरी घटना की सच्चाई सामने आई। रिपोर्ट में यामिनी के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जिनमें गर्दन की हड्डी टूटना, आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचना और गला घोंटने के संकेत शामिल थे। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने हत्या की दिशा में जांच शुरू की।

पीड़िता के भाई ने बताया कि शुरुआत में परिवार को लगा था कि यामिनी की मौत किसी बीमारी या हादसे में हुई है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम मुंबई में थे जब हमें फोन पर बहन के निधन की खबर मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसका गला घोंटा गया था और पेट पर गंभीर हमला किया गया था।

इसके आधार पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और मेरे जीजा कृष्ण लाल यादव को धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने आगे कहा कि उनके बीच पहले भी आम पति-पत्नी की तरह झगड़े होते थे। मैं उससे कहता था कि हमें बीच-बचाव करने दो, लेकिन वह हमेशा कहती थी, रहने दो, यह पारिवारिक मामला है।

अगर आप लोग कुछ कहेंगे, तो मुझे बाद में ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी। उसके मना करने पर हम शांत रहे, हमने सोचा कि यह सामान्य घरेलू विवाद है। लेकिन अब यह दर्दनाक घटना हो गई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply