India

​Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने जताया दुख, कहा-नाना के किरदार को आने वाली पीढ़ियां रखेंगी याद

Nana Patekar Passed Away: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर की मौत से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है ही। साथ ही राजनीति जगत में भी इस दिग्गज अभिनेता के निधन से दुख व्याप्त है। नाना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , रक्षा मंत्री राजनाथ सिं​ह , गृह​मंत्री अमित शाह ने एक्स पर शोक संदेश दिया है। 

​Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने जताया दुख, कहा-नाना के किरदार को आने वाली पीढ़ियां रखेंगी याद

मोदी ने कहा किरदार में में कमाल की ​थी विविधता 

#WATCH | Maharashtra CM Devendra Fadanvis says, “The sudden demise of Nana Patekar, a very strong artist of Indian cinema and a very good person, is a big loss. From Krantiveer to Natsamrat, he not only pleased the people with different types of films but also enlightened the… pic.twitter.com/iL4tjFNgNw

— ANI October 8, 2026

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके जाने से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नाना पाटेकर में वह जबरदस्त जोश, अनोखापन और ऐसी दमदार मौजूदगी थी, जो बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर किरदार में कमाल की विविधता और रचनात्मकता दिखाई और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।” 

उन्होंने आगे कहा कि नाना पाटेकर को उनकी बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था। वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। पीएम मोदी ने परिवार, दोस्तों और अनगिनत चाहने वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ‘ओम शांति’ कहा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वे अपने आप में एक संस्था थे

The passing of veteran actor Nana Patekar is an irreparable loss to Indian cinema.

Few actors possessed his extraordinary versatility and intensity. He could make audiences laugh with impeccable comic timing, yet in films like Ankush, Prahaar, and Krantiveer he brought a rawness… pic.twitter.com/LWgW7oI5t2

— Rajnath Singh October 8, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाना पाटेकर के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने लिखा कि बहुत कम अभिनेताओं में उनके जैसी असाधारण विविधता और गहराई थी। वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसा सकते थे, वहीं ‘अंकुश’, ‘प्रहार’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों में उन्होंने ऐसी गंभीरता दिखाई जिसने हर किरदार को यादगार बना दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी आवाज, मौजूदगी और अलगअलग किरदारों में ढल जाने की क्षमता उन्हें अद्वितीय बनाती थी। वे सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि अपने आप में एक संस्था थे। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

गृह मंत्री अमित शाह ख्याति के शिखर पर भी मिट्टी से जुड़े रहे

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्यव्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया।… pic.twitter.com/iQDCoPbqvJ

— Amit Shah October 8, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों तक उन्होंने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। शाह ने ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए सूखे से जूझ रहे किसान परिवारों की सेवा और सीमा पर जवानों का हौसला बढ़ाने का जिक्र करते हुए कहा कि वे ख्याति के शिखर पर पहुंचकर भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहे। जब भी उनसे मुलाकात हुई, उनकी सरलता और स्पष्टवादिता ने प्रभावित किया।

 

“वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे” :  अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती

#WATCH अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर कहा, “वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे, मुझे बहुत दुख हुआ। वे मेरे करीबियों में से थे। एक आम आदमी की तरह रहते थे… बहुत लोगों की मदद करते थे…” pic.twitter.com/IdANf5NVuS

— ANI_HindiNews October 8, 2026

भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर कहा, “वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे, मुझे बहुत दुख हुआ। वे मेरे करीबियों में से थे। एक आम आदमी की तरह रहते थे… बहुत लोगों की मदद करते थे…”

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply