Trending

नागपुर में नासिक जैसा मामला, NGO में काम करने वाली लड़कियों से यौन शोषण

Satya Report: नासिक का कॉर्पोरेट जिहाद का मामला अभी ठंडा भी हुआ था कि अब नागपुर में भी इसी से मिलता-जुलता मामला सामने आया है। यह मामला एक एनजीओ से जुड़ा है। एनजीओ में काम करने वाली युवतियों ने काजी पर यौन शोषण ,मानसिक प्रताड़ना और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। युवतियों के अनुसार, करीब एक साल से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। अब तक चार युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रियाज काजी नामक आरोपी फिक्र फाउंडेशन, यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी नामक एनजीओ चलाता है।

नागपुर में नासिक जैसा मामला, NGO में काम करने वाली लड़कियों से यौन शोषण
नागपुर में नासिक जैसा मामला, NGO में काम करने वाली लड़कियों से यौन शोषण

लड़कियों की शिकायत के अनुसार, आरोपी काजी यहां काम करने वाली लड़कियों को इस्लाम के धर्म का पालन करने और इस्लाम धर्म की बातें समझाता था। शिकायत के अनुसार वहां काम करने वाली 22 से 28 साल की युवतियों को यह बताता था कि उन्हें नमाज पढ़ना चाहिए, रोजे रखना चाहिए, एक दूसरे को अभिवादन करते हुए खुद हाफीज बोलना चाहिए। लड़कियों ने इसकी बात नहीं मानी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

लड़कियों का आरोप है कि आरोपी उनकी पर्सनल लाइफ में भी ताक-झाक करता था। लड़कियों का आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर उनकी फेक आईडी बनाया था। पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि काजी उन पर जबरन धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव डालता था। इनकार करने पर नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी देने देता था। इसकी वजह से पीड़िताओं ने नौकरी छोड़ दी।

मनकापुर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक हरीश कलसेकर ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया। 23 अप्रैल तक आरोपी पुलिस कस्टडी में रहेगा। सूत्रों का कहना है कि चार युवतियों के अलावा और भी लड़कियां पीड़ित हो सकती हैं। पुलिस का कहना है कि काजी के खिलाफ यौन शोषण, धमकाने और आईटी एक्ट के तहत मामले दर्ज किया गया है। पुलिस काजी की संस्था से जुड़े लोगों का पता लग रही है। उसे आर्थिक मदद करने का ब्यौरा हासिल किया जा रहा है। पुलिस ने काजी से पीड़ित महिलाओं से शिकायत करने के लिए सामने आने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि पीड़िताओं की पहचान गुप्त रखी जाएगी। .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply