Rajasthan

अलवर में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने 4 साल की बेटी का गला घोंटा; फिर खुद का भी काट लिया हाथ

Satya Report: राजस्थान के अलवर जिले से मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने ही अपनी ही चार वर्षीय बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बच्ची का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बच्ची के ताऊ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पहले मां ने बेटी को खत्म किया और फिर खुद के हाथ काटकर आत्महत्या की कोशिश की.

अलवर में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने 4 साल की बेटी का गला घोंटा; फिर खुद का भी काट लिया हाथ
अलवर में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने 4 साल की बेटी का गला घोंटा; फिर खुद का भी काट लिया हाथ

अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां ने अपनी ही चार वर्षीय बेटी का गला घोटकर उसका मार डाला. इतना ही नहीं, इसके बाद मां ने खुद के दोनों हाथों को धारदार हथियार से कटकर आत्महत्या की भी कोशिश की. सुबह जब परिजनों ने बच्ची को स्कूल के लिए जगाया तब घटना का पता लगा. परिजन मां और बेटी को लेकर तुरंत राजगढ़ के अस्पताल पहुंचे.

मां ने की बेटी की हत्या

डॉक्टरों ने बच्ची गरीमा सैनी को तो तुरंत मृत घोषित कर दिया, जबकि मां शीला सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर किया गया है. सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना पुलिस टीम के साथ राजगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली. इसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया. मृतका के ताऊ सूरज सैनी ने बताया कि वह सब एक ही मकान में रहते हैं. .

ताऊ ने दर्ज कराई शिकायत

शुक्रवार की सुबह 6 बजे उन्होंने भाई संतोष के बच्चों को स्कूल जाने के लिए कई बार आवाज लगाई तो उसकी पत्नी शीला ने गेट खोला. अंदर का नजारा देख परिजन काफी घबरा गए. बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी थी, जबकि उसके दोनों हाथ कटे हुए थे. साथ ही कई अन्य चोट के निशान भी थे. बच्ची गरीमा के गले पर भी निशान थे. ताऊ सूरज सैनी ने राजगढ़ थाने में भाई की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply