CricketIndiaTrending

NCA करेगा पाकिस्तानी प्लेयर्स के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन, बाबर-शाहीन समेत 47 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए खास ट्रेनिंग कैंप लगाने जा रहा है। टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों का कैंप सोमवार से शुरू होगा, जबकि वनडे और टी20 के खिलाड़ी 15 जून को एकेडमी पहुंचेंगे। इसके बाद ये दोनों कैंप एक साथ चलेंगे। टेस्ट टीम का कैंप 10 जुलाई तक चलेगा, जिसके बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले खिलाड़ियों के लिए एक और छोटा कैंप लगाया जाएगा।

NCA करेगा पाकिस्तानी प्लेयर्स के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन, बाबर-शाहीन समेत 47 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
NCA करेगा पाकिस्तानी प्लेयर्स के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन, बाबर-शाहीन समेत 47 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

18 सितंबर तक चलेगा व्हाइट बॉल कैंप

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए चुने गए टेस्ट टीम के खिलाड़ी 15 जुलाई को रवाना होंगे। वहीं, वनडे और टी20 टीम का कैंप 18 सितंबर तक लंबा चलेगा। इसके बाद पाकिस्तान को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। फिर पाकिस्तान की टीम घर में श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेलेगी। पाकिस्तानी प्लेयर्स इन दोनों सीरीज के लिए ट्रेनिंग कैंप में तैयारी करेंगे।

49 प्लेयर्स लेंगे इस कैंप में हिस्सा

पाकिस्तान के रेडबॉल और व्हाइटबॉल के हेड कोच, सरफराज अहमद और माइक हेसन इन ट्रेनिंग कैंप की देखरेख करेंगे। इस कैंप की शुरुआत कुल 49 खिलाड़ियों के साथ होगी, जिसमें से 22 खिलाड़ी टेस्ट टीम के लिए और 27 खिलाड़ी वनडे/टी20 टीम के लिए चुने गए हैं। NCA बाद में इस कैंप में कुछ और खिलाड़ियों को भी शामिल कर सकती है। जिन खिलाड़ियों का इस साल इंग्लैंड की काउंटी टीमों के साथ खेलने का कॉन्ट्रैक्ट है, उन्हें अभी इस कैंप में नहीं रखा गया है। हालांकि अगर आगे चलकर उन्हें नेशनल टीम में शामिल करने पर विचार किया जाता है, तो कैंप के आखिरी दिनों में उन्हें भी बुलाया जा सकता है।

शाहीन अफरीदी दोनों कैंप में ले सकते हैं हिस्सा

पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को शुरुआत में 27 व्हाइटबॉल खिलाड़ियों में चुना गया है, लेकिन उम्मीद है कि वह अगले महीने टेस्ट क्रिकेट की गेंदबाजी पर भी काम करेंगे। शाहीन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज खेलने वाले अन्य खिलाड़ी 15 जून से इस कैंप का हिस्सा बनेंगे। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने हाल ही में अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेला था। इस सीरीज में उन्हें 21 से जीत मिली थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply