NEET Student Suicide: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में NEET की तैयारी कर रहे 22 साल के छात्र ने आत्महत्या कर अपनी जान ले ली। छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को जांच के दौरान एक वीडियो भी मिला है। जिससे छात्र ने अपनी वीडियो रिकॉर्ड किया, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विजयनगर इलाके में हुई घटना
ये घटना गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार छात्र काफी समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह कई बाग परीक्षा में शामिल हो चुका था। लगातार कोशिशों के बाद सफलता नहीं मिली। इसी वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। गुरुवार की रात वह रोज की तरह अपने कमरे में पढ़ाई करने गया था। अगले दिन जब काफी देऱ तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। कमरे के अंदर जा के देखा तो छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
खबर अपडेट हो रही है…



