India

नई 2026 Maruti Brezza जल्द होगी लॉन्च, ये 7 बड़े बदलाव जो बदल देंगे SUV का अंदाज

नई 2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट अगले महीने यानी जुलाई में शोरूम में आने की उम्मीद है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. यह अपडेटेड मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और इसकी स्पाई तस्वीरें व वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जिनसे इसके डिजाइन और इंटीरियर की जानकारी मिलती है. अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार नई ब्रेजा में कई छोटे लेकिन जरूरी बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

नई 2026 Maruti Brezza जल्द होगी लॉन्च, ये 7 बड़े बदलाव जो बदल देंगे SUV का अंदाज

2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट

में इस बार सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन और फीचर्स में देखने को मिलेगा. कंपनी इसमें नया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो करीब 100bhp की पावर और 147Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. यह इंजन 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकता है. इसके साथ ही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी जारी रहने की उम्मीद है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में मिल सकता है.

फैक्ट्रीफिटेड CNG सेटअप

CNG वेरिएंट की बात करें तो नई ब्रेजा में फैक्ट्रीफिटेड CNG सेटअप मिलेगा, लेकिन इस बार इसमें अंडरबॉडी टैंक दिया जा सकता है. इससे कार के बूट स्पेस में ज्यादा जगह मिलेगी और सामान रखने में आसानी होगी. मौजूदा CNG मॉडल में 1.5 लीटर इंजन मिलता है, जो लगभग 86bhp की पावर और 121Nm का टॉर्क देता है और सिर्फ 5स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.

नई ब्रेजा के साइज में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा

डिजाइन में भी कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. स्पाई इमेज के मुताबिक, में नई और चौड़ी फ्रंट ग्रिल, बीच में मोटी क्रोम स्ट्रिप और अपडेटेड बंपर मिल सकता है. आगे की तरफ स्किड प्लेट का डिजाइन भी थोड़ा बदला हुआ दिख सकता है. हालांकि साइड और पीछे का डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है.डाइमेंशन की बात करें तो नई ब्रेजा के साइज में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसका लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई पहले जैसी ही रह सकती है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस वैसा ही बना रहेगा.

बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम हो सकता है

इंटीरियर में सबसे बड़ा अपडेट बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम हो सकता है, जो करीब 10.1 इंच का होगा और इसे मारुति के दूसरे मॉडल से लिया जा सकता है. इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, नया सीट मटेरियल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 360डिग्री कैमरा जैसे कई मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply