India

आ गई टोल टैक्स की नई लिस्ट, 40 मिनट के सफर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

Lucknow Kanpur Expressway Toll Rates: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरें जारी कर दी हैं, जिन्हें बैरिकेडिंग पर भी चस्पा कर दिया गया है. अधिकारियों ने गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है. इतना ही नहीं, प्रतिबंधित वाहनों को रोकने के लिए उपाय सुझाए गए हैं.

आ गई टोल टैक्स की नई लिस्ट, 40 मिनट के सफर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

बैरिकेडिंग पर चस्पा की गई नई टोल शुल्क सूची
एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने एक्सप्रेसवे पर चलने वालों के लिए टोल की ब्रेकअप दरें न सिर्फ जारी की है, बल्कि उन्हें एलीवेटेड रोड पर लगाए गए बैरिकेडिंग पर चस्पा भी करा दिया है. यह बैरिकेडिंग कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से कानपुर जाते वक्त लगाई गई है. उनके हिसाब से अभी लोग इसलिए भी एक्सप्रेसवे पर नहीं चढ़ रहे हैं, क्योंकि भ्रम है कि कहीं भी यात्रा करो, उन्हें पूरा टोल देना होगा, ऐसा नहीं है.

लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे की टोल दरें जारी
इतना ही नहीं लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले एलीवेटेड रोड पर न चढ़ जाएं, इसके लिए भी साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं. एनएचएआई द्वारा जारी नई टोल दरों के अनुसार कार, बस, ट्रक और अन्य वाहनों के लिए अलगअलग शुल्क तय किए गए हैं. एक्सप्रेसवे टोल टैक्स दरें कुछ इस प्रकार से हैं…

कब हुआ था इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन?
आपको बता दें, ₹4,700 करोड़ की लागत से बने 63 किलोमीटर लंबे 6लेन लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया था. उद्घाटन के अगले ही दिन से इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गई थी. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय 1.5 से 3 घंटे के बजाय अब सिर्फ 35 से 40 मिनट रह गया है. नियमित यात्रियों के लिए ₹3,075 का वार्षिक फास्टैग पास शुरू किया गया है. जिसके जरिए एक साल में 200 बार टोल पार किया जा सकेगा, जिससे बारबार यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी.

क्या है एक्सप्रेसवे के नियम?
अब अगर नियमों की बात करें तो लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 120 किमी प्रति घंटा तय की गई है. बाइक और स्कूटर जैसे दोपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. टोल का भुगतान सिर्फ फास्टैग के जरिए किया जाएगा. पूरे रूट पर 5 टोल प्लाजा बनाए गए हैं, लेकिन फिलहाल 4 टोल प्लाजा पर ही शुल्क वसूला जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply