दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना सिर्फ ट्रैफिक नियम का पालन करना नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा करना भी है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हेलमेट भी हमेशा के लिए सुरक्षित नहीं रहता ज्यादातर लोग तब तक हेलमेट बदलने के बारे में नहीं सोचते, जब तक वह टूट न जाए. जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि एक समय के बाद हेलमेट की सुरक्षा क्षमता कम होने लगती है, चाहे वह बाहर से बिल्कुल नया ही क्यों न दिखे.

आखिर हेलमेट की उम्र क्यों होती है?
की मजबूती सिर्फ उसकी बाहरी प्लास्टिक की परत पर निर्भर नहीं करती. इसके अंदर एक खास तरह का सुरक्षा फोम लगा होता है, जिसे ईपीएस लाइनर कहा जाता है. यही हिस्सा दुर्घटना के समय सिर पर लगने वाले तेज झटके को कम करने में मदद करता है.
रोजाना इस्तेमाल के दौरान पसीना, धूल, गर्मी और वातावरण की नमी धीरेधीरे इस फोम को प्रभावित करती है. समय बीतने के साथ इसकी लचक कम हो जाती है और यह पहले जितना असरदार नहीं रहता. ऐसे में दुर्घटना होने पर यह सिर की सुरक्षा ठीक तरह से नहीं कर पाता.
5 साल बाद हेलमेट बदलने की सलाह क्यों दी जाती है?
सुरक्षा विशेषज्ञों और कई हेलमेट निर्माता कंपनियों का मानना है कि सामान्य इस्तेमाल के बाद लगभग 5 साल में हेलमेट की सुरक्षा क्षमता काफी कम हो सकती है. यही वजह है कि खरीदने के पांच साल बाद नया हेलमेट लेने की सलाह दी जाती है.
अगर हेलमेट लंबे समय तक इस्तेमाल किया गया है, तो वह बाहर से सही दिखने के बावजूद अंदर से कमजोर हो सकता है. ऐसे हेलमेट पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है.
इस्तेमाल न करने पर भी हो सकता है नुकसान
बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर हेलमेट अलमारी या डिब्बे में रखा है, तो वह सालों तक नया बना रहेगा. लेकिन ऐसा नहीं है. लंबे समय तक रखा रहने पर भी उसके अंदर मौजूद धीरेधीरे अपनी गुणवत्ता खो सकता है. इसलिए केवल नया दिखना यह साबित नहीं करता कि हेलमेट पूरी तरह सुरक्षित है.
कैसे पहचानें कि हेलमेट बदलने का समय आ गया है?
अगर हेलमेट पहनने के बाद वह सिर पर ढीला महसूस हो, आसानी से हिल जाए या उसकी स्ट्रैप ठीक से फिट न बैठे, तो यह संकेत हो सकता है कि उसकी अंदरूनी पकड़ कमजोर हो चुकी है. इसके अलावा अगर हेलमेट किसी बड़े हादसे में इस्तेमाल हो चुका है, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए, भले ही उसमें बाहर से कोई दरार दिखाई न दे.
नया हेलमेट लेने का एक और फायदा
आज बाजार में पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, हल्के और आरामदायक हेलमेट उपलब्ध हैं. इनमें बेहतर सुरक्षा मानकों के साथ आधुनिक डिजाइन भी मिलते हैं, जिससे लंबी यात्रा के दौरान भी आराम बना रहता है.



