Israel Hamas: हमास को लेकर इजरायल के मंसूबे हमेशा से ही खतरनाक रहे हैं. हमास के ठिकानों पर इजरायल की हमेशा नजर रहती है. इजरायल की सेना ने हमास की 16 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड सुरंग को पूरी तरह सील कर दिया है. इसके लिए तीन महीने तक इजरायली सेना ने ऑपरेशन चलाया है. इस सुरंग में मारे गए सैनिक हदर गोल्डिन के अवशेष रखे गए थे.

आतंकी संगठन हमास की टनल इंजीनियरिंग को देख कोई भी हैरान हो जाता है. जमीन के अंदर टेरर नेटवर्क का पूरा संसार रचने वाले हमास के आतंकी सुरगों का ऐसा जाल बनाते हैं जो अविश्वसनीय सा लगता है. ये सुरंगें 20 से 80 मीटर तक गहरी होती हैं और इनकी दीवारें और छतें मजबूत कंक्रीट से बनी होती हैं, जो भारी बमबारी और विस्फोटों को भी झेल सकती हैं.
तीन महीने पहले मिला था प्रवेश द्वार
सेना ने घोषणा करते हुए बताया कि तीन महीने पहले दक्षिणी राफा के फिलाडेल्फिया कॉरिडोर के पास इस सुरंग का प्रवेश द्वार मिला था. इसके बाद 30,000 क्यूबिक मीटर से ज्यादा कंक्रीट डालकर पूरी सुरंग को बंद कर दिया गया. इस ऑपरेशन को IDF के गाजा डिवीजन, सदर्न कमांड के इंजीनियरिंग सैनिकों और याहलोम कॉम्बैट इंजीनियर्स ने लीड किया, जिन्होंने मिलकर टनल को सील करने का काम किया.
सुरंग में थे 80 कमरे
पूरे टनल कॉम्प्लेक्स में लगभग 80 कमरे थे और यह हमास आतंकवादी संगठन के कमांडएंडकंट्रोल सेंटर के तौर पर काम करता था. इसका इस्तेमाल हमास के राफा ब्रिगेड के कमांडर ने भी अपनी मिलिट्री विंग में आतंकवादी ऑपरेशन की योजना बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए किया था. सुरंग एक रिहायशी इलाके, मस्जिदों, किंडरगार्टन, क्लीनिक, एक स्कूल और एक UNRWA क्लीनिक के नीचे से गुजरी.
कौन था हदर गोल्डिन ?
गोल्डिन गाजा पट्टी में लड़ाई में मारा गया था और 1 अगस्त, 2014 को ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज के दौरान उसे किडनैप कर लिया गया था. इसके बाद हमास ने उनके अवशेष अपने कब्जे में रख लिए थे. नवंबर 2025 में बंधकों की वापसी समझौते के तहत उनके अवशेष इजरायल को लौटाए गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था.



