IndiaTrending

अब तलाक नहीं लेंगी CM विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम, वापस ली याचिका, कोर्ट ने बंद किया मामला..

अब तलाक नहीं लेंगी CM विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम, वापस ली याचिका, कोर्ट ने बंद किया मामला..

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ स्टार विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है, जिसके बाद अदालत ने मामले का निपटारा करते हुए केस बंद कर दिया है. इस फैसले ने उन तमाम चर्चाओं पर नया सवाल खड़ा कर दिया है, जो दोनों के रिश्ते में दरार और अलगाव को लेकर हो रही थीं.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के समक्ष पेश

संगीता सोर्नालिंगम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के समक्ष पेश हुईं. उन्होंने न्यायाधीश सुजाता के सामने स्पष्ट किया कि वह अब इस याचिका को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं. जज ने उनसे लगभग 15 मिनट तक पूछताछ की और इसके बाद अर्जी वापस लेने की मंजूरी देते हुए केस बंद कर दिया. संगीता ने यह तलाक याचिका इसी साल फरवरी 2026 में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दाखिल की थी.

एक को-स्टार के साथ एक्ट्रा मेरिटल अफेयर

याचिका में उन्होंने आरोप लगाया था कि विजय एक को-स्टार के साथ एक्ट्रा मेरिटल अफेयर में थे. उन्होंने यह भी कहा था कि वह इमोशनल रूप से अलग हो चुके थे. उनके इस व्यवहार से संगीता और उनके दोनों बच्चों-बेटे जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा को गहरा मानसिक कष्ट और सार्वजनिक शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. यह कानूनी प्रक्रिया ऐसे समय में शुरू हुई थी, जब तमिलनाडु विधानसभा चुनावों का दौर नजदीक था, जिससे इस मामले ने काफी राजनीतिक और मीडिया ध्यान खींचा था.

तलाक की अर्जी दाखिल की

संगीता ने फरवरी 2026 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. कानूनी प्रक्रिया शुरू होने के बाद इस मामले की सुनवाई अप्रैल में होनी थी, लेकिन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले इसे स्थगित कर दिया गया था. इसी बीच विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ भी लगातार जोड़ा जाता रहा है. दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं, लेकिन न तो विजय और न ही तृषा ने इन खबरों पर कभी कोई बयान दिया. तृषा के जन्मदिन और विजय के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी चर्चा में रहे थे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply